बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में तापसी गुस्से में दिखाई दे रही है और पैपराजी पर चिल्लाते हुए नजर आ रही है। दरअसल, तापसी इन दिनों अपनी फिल्म 'दोबारा' का प्रमोशन कर रही है। जिसके लिए सोमवार को एक्ट्रेस मुंबई के मीठीबाई कॉलेज में पहुंची। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तापसी प्रमोशनल इवेंट में लेट पहुंची थीं। पैपराजी काफी देर से उनका इंतजार कर रहे थे। जैसे ही एक्ट्रेस वेन्यू में पहुंचीं तो वो फोटोज देने से मना करने लगीं। फिर जब पैपराजी ने इसकी शिकायत की तो तापसी पन्नू भड़क गईं। वीडियो में आप देख सकते हैं वेन्यू पर आते ही तापसी सीधे अंदर जाती दिखीं। जबकि पैपराजी पीछे से तापसी को बुला रहे हैं, फोटोज के लिए तापसी को रोक रहे हैं।














