न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 10 एक्ट्रेसेस ने कैंसर को दी जबरदस्त टक्कर, मुस्कुराते हुए जीती जंग

25 साल पहले 'परदेस' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाली महिमा चौधरी ने हाल ही में खुलासा किया कि वो ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही थीं। महिमा इस समय लखनऊ में हैं और अनुपम खेर संग 'द सिग्नेचर' की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें ब्रेस्ट कैंसर की जानकारी फैंस को दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Jun 2022 12:36:02

इन 10 एक्ट्रेसेस ने कैंसर को दी जबरदस्त टक्कर, मुस्कुराते हुए जीती जंग

25 साल पहले 'परदेस' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाली महिमा चौधरी ने हाल ही में खुलासा किया कि वो ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही थीं। महिमा इस समय लखनऊ में हैं और अनुपम खेर संग 'द सिग्नेचर' की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें ब्रेस्ट कैंसर की जानकारी फैंस को दी। महिमा ने बताया कि जब अनुपम ने उन्हें फिल्म के लिए फोन किया तब उन्हें अपनी बीमारी के बार में बताया। इसके बावजूद उन्होंने फिल्म में महिमा को कास्ट करने का फैसला नहीं बदला और काफी सपोर्ट किया। ऐसे में आज हम आपको उन 10 एक्ट्रेसेस के बारे में जिन्होंने कैंसर को जबरदस्त टक्कर दी और कैंसर को हराकर इस जंग को जीत भी लिया।

bollywood actress fight with cancer,mahima chaudhary,breast cancer,manisha  koirala,chaavi mittal,sonali bendre,cancer

टीवी ऐक्ट्रेस छवि मित्तल भी इसी दर्द से गुजरी थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर ब्रेस्ट कैंसर से डायग्नोसट होने की जानकारी दी थी। वो सोशल मीडिया पर ऐक्टिव थीं और ट्रीटमेंट होने से लेकर घर लौटने तक की सारी जानकारी अपने फैंस को भी दे रही थीं। वो और महिमा दोस्त हैं। हाल ही में अस्पताल से उन्होंने कई तस्वीरों को शेयर कर बताया कैसे उन्होंने इस लड़ाई को लड़ा है। छवि अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं और वह काफी हद तक कैंसर को मात दे चुकी हैं।

bollywood actress fight with cancer,mahima chaudhary,breast cancer,manisha  koirala,chaavi mittal,sonali bendre,cancer

अनुपम खेर की पत्नी और बीजेपी सांसद किरण खेर भी कैंसर को मात दे चुकी है। साल 2021 में यह बात सामने आई थी कि किरण खेर को ब्लड कैंसर है। खबर आग की तरह फैली तो अनुपम खेर और उनके बेटे सिकंदर खेर ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि किरण इस जंग से लड़ रही हैं। किरण ने हंसते हुए कैंसर का सामना किया और कैंसर को मात दी।

bollywood actress fight with cancer,mahima chaudhary,breast cancer,manisha  koirala,chaavi mittal,sonali bendre,cancer

तेलुगू एक्ट्रेस हमसा नंदिनी ने साल 2021 में अपने जन्मदिन पर अपनी बोल्ड लुक वाली तस्वीर के साथ स्ट्रांग मैसेज लिखा और अपनी इस जंग के बारे में बताया। 37 वर्षीय अभिनेत्री को ब्रैस्ट कैंसर था। उन्होंने बताया क्योंकि 40 साल पहले उन्होंने अपनी मां को इसी बीमारी के कारण खोया, तब से उन्हें डर लगता था, लेकिन जब अपने बारे में पता चला तो हिम्मत फिर लौट आई। हमसा नंदिनी ने लिखा था कि वो इस को बीमारी उनके जीवन को परिभाषित नहीं करने देंगी। उन्होंने कहा, 'मैं हंसकर ये लड़ाई लडूंगी और जीत कर दिखाउंगी।'

bollywood actress fight with cancer,mahima chaudhary,breast cancer,manisha  koirala,chaavi mittal,sonali bendre,cancer

सोनाली बेंद्रे साल 2018 में मेटास्टेटिक कैंसर से पीड़ित हो गई थीं। बीमारी का पता चलते ही वह इलाज के लिए न्यूयॉर्क चली गई थीं। हालांकि, सोनाली बेंद्रे अब कैंसर को मात दे चुकी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वे बेहद खुश हैं कि कैंसर को हराने के बाद अपने बच्चे को बड़ा होते देख सकती हैं, माता-पिता के साथ रह सकती हैं और अपनी पसंद के काम कर सकती हैं।

bollywood actress fight with cancer,mahima chaudhary,breast cancer,manisha  koirala,chaavi mittal,sonali bendre,cancer

आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को 2018 में ब्रेस्ट कैंसर हुआ था। ताहिरा ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी कैंसर सर्जरी से लेकर बोल्ड लुक तक वाली तस्वीरें शेयर की थी।

bollywood actress fight with cancer,mahima chaudhary,breast cancer,manisha  koirala,chaavi mittal,sonali bendre,cancer

बॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा रे साल 2009 में कैंसर की चपेट में आ गई थीं। उन्हें मल्टिपल मायलोमा नाम का कैंसर हुआ था। हालांकि, इसके करीब 10 महीने बाद अप्रैल 2010 में उन्होंने अपने कैंसर फ्री होने की बात मीडिया में कही थी।

bollywood actress fight with cancer,mahima chaudhary,breast cancer,manisha  koirala,chaavi mittal,sonali bendre,cancer

ओवेरियन कैंसर से ही मनीषा कोइराला भी पीड़ित रह चुकी हैं। साल 2012 में उन्हें ओवेरियन कैंसर का पता चला। उन्होंने अपनी हिम्मत और हौंसले से स्टेज IV कैंसर को हराया।

bollywood actress fight with cancer,mahima chaudhary,breast cancer,manisha  koirala,chaavi mittal,sonali bendre,cancer

नफीसा अली को पेरिटोनियल और ओवेरियन कैंसर हो गया था। कैंसर से उन्होंने लंबी लड़ाई लड़ी। कई कीमोथेरेपी और सर्जरी से गुजरने के बाद आज वह बिलकुल ठीक हैं।

bollywood actress fight with cancer,mahima chaudhary,breast cancer,manisha  koirala,chaavi mittal,sonali bendre,cancer

गुजरे जमाने की बॉलीवुड एक्ट्रेस मुमताज को 2002 में ब्रैस्ट कैंसर डिटेक्ट हुआ था। 6 कीमोथेरेपी और 35 रेडिएशन ट्रीटमेंट से गुजरने के बाद उन्होंने कैंसर की जंग को जीत लिया। मुमताज अब पूरी तरह ठीक हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन

नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं

मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज

पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला

दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग

पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा

सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात

पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की

निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस

Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात

बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा

Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर