फिल्मिस्तान की कैंटीन में मिसल पाव बनाते नजर आए सोनू सूद, वायरल हुआ Video
सोनू का एक वीडियो इस समय चर्चा में बना हुआ है। सोनू सूद अपने इस वीडियो में मिसल पाव बनाते हुए देखे जा सकते हैं।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Tue, 17 Aug 2021 10:55:47
कोरोना महामारी के दौरान बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने जरूरतमंदों की इतनी ज्यादा मदद की है कि लोगों ने तो उन्हें मसीहा तक बुलाना शुरू कर दिया है। सोनू सूद के कई वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। इस बीच सोनू का एक वीडियो इस समय चर्चा में बना हुआ है। सोनू सूद अपने इस वीडियो में मिसल पाव बनाते हुए देखे जा सकते हैं।