कपड़े नहीं इस बार कैरी बैग की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई सारा अली खान, लोग बोले - ऐसा झोला हम सब्जी...
अपनी स्टाइल और खूबसूरती के साथ सारा अपनी फिटनेस का भी काफी ख्याल रखती है। फैंस भी सारा की हर अदा पर दिल खोलकर प्यार बरसाते है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है जो उन्हें आए दिन ट्रोल कर देते हैं। हाल ही में एक बार फिर सारा ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं। इस बार वह अपने कपड़ों या स्टाइल को लेकर नहीं, बल्कि कैरी बैग को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनीं।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Thu, 23 Jun 2022 9:40:23
सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और अमृता सिंह (Amrita Singh) की लाडली बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) के लुक्स और स्टाइल के चर्चे अक्सर बॉलीवुड गलियारों में होते रहते है। अपनी स्टाइल और खूबसूरती के साथ सारा अपनी फिटनेस का भी काफी ख्याल रखती है। फैंस भी सारा की हर अदा पर दिल खोलकर प्यार बरसाते है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है जो उन्हें आए दिन ट्रोल कर देते हैं। हाल ही में एक बार फिर सारा ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं। इस बार वह अपने कपड़ों या स्टाइल को लेकर नहीं, बल्कि कैरी बैग को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनीं।