न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन सलमान खान की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 50 करोड़ का आंकड़ा पार

ईद पर सलमान खान अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' लेकर सिनेमाघरों में पहुंचे। उम्मीद थी कि फिल्म पहले दिन धांसू शुरुआत करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिल्म ने पहले दिन धीमी शुरुआत की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 24 Apr 2023 9:24:00

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन सलमान खान की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 50 करोड़ का आंकड़ा पार

ईद पर सलमान खान अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' लेकर सिनेमाघरों में पहुंचे। उम्मीद थी कि फिल्म पहले दिन धांसू शुरुआत करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिल्म ने पहले दिन धीमी शुरुआत की। 'किसी का भाई किसी की जान' ने 15.81 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी। लेकिन दूसरे दिन फिल्म की कमाई ने रफ्तार पकड़ ली। दूसरे दिन फिल्म ने 25.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन अपने नाम किया और अब फिल्म की तीसरे दिन की कमाई भी सामने आ गई है। फैंस ने दूसरे और तीसरे दिन फिल्म को बेशुमार दिया और बॉक्स ऑफिस पर 'किसी का भाई किसी की जान' को लुढ़कने से बचा लिया।

शुरुआती रुझानों के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन 25 से 27 करोड़ के बीच कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का तीन दिन का कारोबार करीब 65-68 करोड़ के आस-पास हो गया है। यानी ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने तीन दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा तो पार कर लिया है।

ईद वीकेंड पर फिल्म की कमाई शानदार रही, लेकिन अब हर किसी की नजरें मंडे के कलेक्शन पर टिकी है। देखना दिलचस्प होगा कि मंडे टेस्ट को फिल्म पास कर पाती है क्या?

‘किसी का भाई किसी की जान’ एक मल्टी स्टारर फैमिली एंटरटेनर फिल्म है। इसको फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। अब देखना होगा कि फिल्म का फाइनल कलेक्शन कहां तक पहुंच पाता है और ये कब तक बॉक्स ऑफिस पर टिकी रहती है।

सलमान खान 'किसी का भाई किसी की जान' के बाद फिल्म टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ भी अहम रोल मे नजर आने वाली हैं। समलान खान की ये फिल्म इसी साल यानी 2023 में रिलीज होगी। सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान का कैमियो होने वाला है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग

अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद

SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!

तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी

अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’

ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी

अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट

दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा

राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा

एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें

श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद

दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी