बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) इन दिनों अपने बच्चे तैमूर अली खान, जेह अली खान, सारा अली खान और इब्राहिम अली खान के साथ लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
![PHOTOS: अपने बच्चों के साथ लंदन में छुट्टियां मना रहे सैफ अली खान, जेह के साथ दिखे सारा और इब्राहिम saif ali khan,sara ali khan,london,sara ali khan news,entertainment]()
सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से लंदन वाली कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। सारा द्वारा शेयर की गईं तस्वीरों में वह अपने पिता सैफ और भाई इब्राहिम-जेह के साथ लंदन के एक पार्क में पोज देती नजर आ रही हैं। सारा की इन तस्वीरों पर फैंस दिल खोलकर प्यार बरसा रहे है।
![PHOTOS: अपने बच्चों के साथ लंदन में छुट्टियां मना रहे सैफ अली खान, जेह के साथ दिखे सारा और इब्राहिम saif ali khan,sara ali khan,london,sara ali khan news,entertainment]()
वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा जल्द ही विक्की कौशल संग आदित्य धर की फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' में नजर आएंगी। इसके अलावा सारा अली खान लक्ष्मण उकेटर की अनटाइल्टड फिल्म में भी नजर आने वाली हैं। पर्दे पर आखिरी बार सारा को आनंद एल राय की 'अतरंगी रे' में अक्षय कुमार और धनुष के साथ देखा गया था।