छैंया-छैंया गर्ल मलाइका अरोड़ा अपने हुश्न और फैशन सेंस से किसी दीवा से कम नहीं है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। मलाइका अरोड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरों को लोगों के बीच साझा करती रहती हैं। उनकी यह खूबी उनके चाहने वालों का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में उनका लेटेस्ट फोटोशूट फैन्स के बीच चर्चा में बना हुआ है। इस फोटोशूट में मलाइका बलां की खूबसूरत लग रही हैं।
इस फोटो में शूट में मलाइका ह्वाइट कलर की खूबसूरत आउटफिट में हमेशा की तरह बेहद हॉट लग रही हैं। फोटो में वह बालों में बन बनाए हुए और अपनी नशीली आंखों को बंद करके काफी स्टाइलिश पोज देती हुई देखी जा सकती हैं। इन तस्वीरों में वह काफी खूबसूरत और गॉर्जियस दिख रही हैं। मलाइका का यह लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
मलाइका अपने फैशन सेन्स से कभी भी फैन्स को निराश नहीं करती और फैन्स भी उनकी टिप्स और फैशन स्टाइल को फॉलो करते हैं।
मलाइका अरोड़ा ने लेटेस्ट फोटो में अपने पोज़ और टीज़िंग लुक से दीवाना बनाती नजर आ रही हैं। उनके शेयर करते ही ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में वह कितनी हॉट लग रही हैं, फैंस कॉमेंट कर इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं।














