बॉलीवुड इंडस्ट्री की सफल एक्ट्रेसेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपनी फिल्म 'धाकड़' (Dhaakad) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म आज यानी 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं। इस फिल्म में कंगना रनौत ने एजेंट अग्नि का रोल प्ले किया है और खास बात ये है कि वह पहली बार पर्दे पर खतरनाक एक्शन और स्टंट करती नजर आ रही हैं। इस फिल्म की रिलीज से पहले कंगना रनौत ने चमचमाती ब्लैक कलर की मर्सेडीज (Mercedes Maybach S680) कार खरीदी है, जिसका एक वीडियो सामने आया है।














