कंडोम बेचने निकली नुसरत भरूचा, 'जनहित में जारी' ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा की फिल्म 'जनहित में जारी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के ट्रेलर में नुसरत भरूचा सेल्सगर्ल बनी हैं, जो कंडोम बेचती है और लोगों को इसके इस्तेमाल के बारे में जागरूक करने का काम करती हैं। नुसरत भरूचा की फिल्म 'जनहित में जारी' 10 जून को रिलीज हो रही है।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Fri, 06 May 2022 6:07:26
बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा की फिल्म 'जनहित में जारी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के ट्रेलर में नुसरत भरूचा सेल्सगर्ल बनी हैं, जो कंडोम बेचती है और लोगों को इसके इस्तेमाल के बारे में जागरूक करने का काम करती हैं। नुसरत भरूचा की फिल्म 'जनहित में जारी' 10 जून को रिलीज हो रही है।
नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) की 'जनहित में जारी' (Janhit Mein Jaari Trailer) एक ऐसी लड़की की कहानी है जो कंडोम बेचने का काम करती है। पैसे की मजबूरी में शुरू किया गया ये काम बाद में नुसरत (मन्नू) को जंचने लगता है। वो समाज के लोगों की सोच बदलने का फैसला करती है। मन्नू की इस जॉब के खिलाफ उसका परिवार और समाज होता है। मार्केट में लड़की का कंडोम बेचना किसी को पसंद नहीं आता। फिर मन्नू की जिंदगी में होती है प्यार की एंट्री। धूमधाम से शादी होती है।
नुसरत भरूचा हाल ही में इस फिल्म के पोस्टर को लेकर ट्रोल हुई थीं। इसके बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को करारा जवाब भी दिया। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए कहा कि यही सोच बदलना चाहती हूं। 'आप उंगली उठाओ, मैं आवाज उठाती हूं'।
जनहित में जारी फिल्म के अलावा नुसरत भरूचा कई फिल्मों में नजर आएंगी। इन फिल्मों में ‘सेल्फी’ और ‘राम सेतु’ शामिल हैं।