न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Brahmastra Box Office: जोरदार रही ओपनिंग, 'ब्रह्मास्त्र' ने पहले दिन कमाए 50 करोड़ रूपये!

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के लीड रोल वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) को लेकर जनता का रिस्पॉन्स काफी शानदार रहा। फिल्म को उम्मीद से कहीं बेहतर ओपनिंग मिली। फिल्म को लेकर जनता में ऐसा क्रेज था कि पहला शो शुरू होने से पहले ही 'ब्रह्मास्त्र' ने, सिर्फ ऑनलाइन शोज की एडवांस बुकिंग से 19.66 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 10 Sep 2022 9:42:57

Brahmastra Box Office: जोरदार रही ओपनिंग,  'ब्रह्मास्त्र' ने पहले दिन कमाए 50 करोड़ रूपये!

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के लीड रोल वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) को लेकर जनता का रिस्पॉन्स काफी शानदार रहा। फिल्म को उम्मीद से कहीं बेहतर ओपनिंग मिली। फिल्म को लेकर जनता में ऐसा क्रेज था कि पहला शो शुरू होने से पहले ही 'ब्रह्मास्त्र' ने, सिर्फ ऑनलाइन शोज की एडवांस बुकिंग से 19.66 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। इसमें वो ब्लॉक सीट्स भी शामिल हैं जिनकी बुकिंग थिएटर्स खुद करते हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, 'ब्रह्मास्त्र' ने बॉक्स ऑफिस (Box Office Collection) पर लगभग 36 करोड़ रुपये का ओपनिंग कलेक्शन किया है। ये अनुमान फिल्म की ऑल इंडिया कमाई का है। 'ब्रह्मास्त्र' के हिंदी वर्जन की बात करें तो इसके लगभग 32 करोड़ रुपये कमाने का अनुमान है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन (Worldwide Collection) की बात करें तो 'ब्रह्मास्त्र' ने यहां भी बाजी मारी है और ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर इसका कलेक्शन 50 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। ये शुरुआती अनुमान हैं और 'ब्रह्मास्त्र' की कमाई का ट्रेंड बताता है कि फाइनल आंकड़े इससे बेहतर भी हो सकते हैं।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़ों से ये साफ हो गया है कि 'ब्रह्मास्त्र' कोविड 19 के बाद बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म है। इससे पहले केवल अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी', आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' को अच्छी ओपनिंग मिली थी। कार्तिक की फिल्म अभी तक 2022 में सबसे ज्यादा ओपनिंग कलेक्शन करने वाली बॉलीवुड फिल्म भी थी और इसने पहले दिन 14 करोड़ का कारोबार किया था।

फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट 'ब्रह्मास्त्र' में लीड जोड़ी हैं और इनके साथ अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, मौनी रॉय अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के भी कैमियो करने की भी रिपोर्ट्स हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?