न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Brahmastra की देरी का ठीकरा अयान मुखर्जी ने रणबीर कपूर पर फोड़ा, एक्टर को लेकर कही ये बात

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) का ट्रेलर बुधवार को रिलीज कर दिया गया। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ये फिल्म 9 सितंबर को रिलीज हो रही है। दमदार ट्रेलर पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 June 2022 4:09:54

Brahmastra की देरी का ठीकरा अयान मुखर्जी ने रणबीर कपूर पर फोड़ा, एक्टर को लेकर कही ये बात

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) का ट्रेलर बुधवार को रिलीज कर दिया गया। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ये फिल्म 9 सितंबर को रिलीज हो रही है। दमदार ट्रेलर पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। इस फिल्म की चर्चा काफी समय से हो रही है। दर्शकों को इस फिल्म के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इसका खुलासा करते हुए डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने देरी की वजह बता दी।

‘वेक अप सिड’ और ‘ये जवानी है दीवानी’ के बाद ‘ब्रह्मास्त्र’ अयान मुखर्जी की तीसरी फिल्म है जिसमें रणबीर कपूर लीड रोल प्ले कर रहे हैं। ‘ये जवानी है दीवानी’ की रिलीज के एक साल बाद साल 2014 में ‘ब्रह्मास्त्र’ का प्री-प्रोडक्शन अयान ने शुरू किया था, लेकिन रणबीर ने 2018 में रिलीज फिल्म ‘संजू’ की तैयारी की वजह से डिले किया। राजकुमार हिरानी ने संजय दत्त की बायोपिक बनाई थी जिसमें रणबीर ने संजय दत्त का रोल प्ले किया था। हाल ही में ईटाइम्स से बात करते हुए अयान मुखर्जी ने बताया कि ‘ब्रह्मास्त्र’ में लगभग 9 साल लग गए। जब मैंने ‘ब्रह्मास्त्र’ की तैयारी शुरू की थी तो उसी समय रणबीर कपूर को ‘संजू’ का ऑफर मिला था। वह मेरे साथ तैयारी शुरू करने वाले थे लेकिन उन्होंने पहले ‘संजू’ को तरजीह दी। मैं बहुत गुस्से में था। मुझे खुशी थी कि वह राजू हिरानी के साथ काम कर रहे हैं लेकिन मेरे प्रोजेक्ट का क्या?’

संजू’ का फैसला सही था

अयान ने आगे कहा कि हालांकि अब महसूस करता हूं कि संजू करने का रणबीर का फैसला सही था। क्योंकि कुछ साल बाद ‘संजू’ शूट हुआ, एडिट हुआ और रिलीज के लिए तैयार था लेकिन मेरा प्री-प्रोडक्शन भी पूरा नहीं हुआ था। अगर रणबीर ने इंतजार किया होता तो यह बहुत लंबा इंतजार होता। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पहली बार ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ नजर आएंगे। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की प्रेम कहानी भी शुरू हुई। अब इनकी शादी के बाद फिल्म रिलीज हो रही है। रणबीर-आलिया के अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी दमदार रोल में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज