न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

11 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर होगा महा संग्राम, आमने सामने होंगे अक्षय कुमार और आमिर खान

दोनों फिल्मों के निर्माताओं ने अपनी रिलीज की तारीख 11 अगस्त को चुना है। बीते दिनों डायरेक्टर आनंद एल राय ने इंड‍िया टुडे से इस बड़े क्लैश के बारे में बात की थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 21 Jun 2022 4:52:34

11 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर होगा महा संग्राम, आमने सामने होंगे अक्षय कुमार और आमिर खान

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) स्टारर डायरेक्टर आनंद एल राय की फिल्म रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) 11 अगस्त को रिलीज के लिए तैयार है। वहीं, आमिर खान (Aamir Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) भी 11 अगस्त को ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में दोनों की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर इफेक्ट नजर आने वाला है। अक्षय की रक्षाबंधन की कहानी भाई-बहन के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है, वहीं अद्वैत चंदन निर्देश‍ित लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड एक्टर टॉम हैंक्स की कल्ट क्लास‍िक मूवी फॉरेस्ट गंप का आधिकारिक भारतीय रूपांतरण है। दोनों फिल्मों के निर्माताओं ने अपनी रिलीज की तारीख 11 अगस्त को चुना है। बीते दिनों डायरेक्टर आनंद एल राय ने इंड‍िया टुडे से इस बड़े क्लैश के बारे में बात की थी।

उन्होंने कहा- 'ये बहुत अच्छा वीकेंड है। मैं किसी को बता रहा था क‍ि यह वीकेंड एक तरह से वेकेशन है, जिसमें 5-7 दिनों की छुट्ट‍ियां हैं। ऐसे में दोनों फिल्मों की रिलीज के लिए यह अच्छा मौका है। हम बस ये सुन‍िश्च‍ित कर रहे थे क‍ि इस दिन तीन फिल्में एक साथ ना आएं, अगर ऐसा होता तो हम फिल्म रिलीज करने से बचते। पर दो फिल्में वीकेंड पर रिलीज की जा सकती है।'

अपनी फिल्म रक्षा बंधन के बारे में बात करते हुए आनंद ने कहा, 'रक्षा बंधन दिल के रिश्ते को बयां करती फिल्म है और इस फिल्म के साथ, मैं अपनी जड़ों में वापस चला गया हूं।' इसे हिमांशु शर्मा और कन‍िका ढ‍िल्लों ने लिखा है। आनंद एल राय इसके निर्देशक सह‍ित को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म के प्रोडक्शन में आनंद के अलावा अल्का हीरानंदानी, जी स्टूड‍ियोज, केप ऑफ गुड फिल्म्स भी बराबर के हिस्सेदार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?