न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आमिर खान ने अनाउंस किया फिल्मों से ब्रेक, खुद बताई इतना बड़ा फैसला लेने की वजह

आमिर खान ने एक इवेंट में ऐलान किया है कि वे फिल्मों से ब्रेक ले रहे है। इवेंट पर आमिर ने कहा कि वो अब कुछ समय के लिए फिल्मों से ब्रेक लेना चाहते हैं और 'चैम्पियंस' को सिर्फ प्रोड्यूस करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 15 Nov 2022 2:07:40

आमिर खान ने अनाउंस किया फिल्मों से ब्रेक, खुद बताई इतना बड़ा फैसला लेने की वजह

आमिर खान ने एक इवेंट में ऐलान किया है कि वे फिल्मों से ब्रेक ले रहे है। इवेंट पर आमिर ने कहा कि वो अब कुछ समय के लिए फिल्मों से ब्रेक लेना चाहते हैं और 'चैम्पियंस' को सिर्फ प्रोड्यूस करेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि अब वो इस फिल्म में एक्टिंग नहीं करने वाले इसलिए अपनी जगह कहानी में लीड रोल करने के लिए किसी और एक्टर को अप्रोच करेंगे। बता दे, आमिर को ‘चैंपियंस’ नाम की एक फिल्म में एक किरदार निभाना था, लेकिन उन्होंने इसे करने से अब मना कर दिया। इस फिल्म को आमिर खुद प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म में एक्टिंग करने से मना कर दिया लेकिन इसे प्रोड्यूस करेंगे। फिल्मों से ब्रेक लेने की वजह भी अब सामने आ चुकी है। हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान, उन्होंने बताया कि वह अपनी मां और अपने बच्चों के साथ रहने के लिए कुछ समय के लिए एक्टिंग से ब्रेक लेना चाहते हैं।

एएनआई के मुताबिक, आमिर खान ने कहा, 'जब मैं एक एक्टर के रूप में एक फिल्म कर रहा होता हूं, तो मैं इसमें इतना खो जाता हूं कि मेरे जीवन में और कुछ नहीं होता। लाल सिंह चड्ढा के चैंपियंस कहे जाने के बाद मुझे एक फिल्म करनी थी। यह एक अमेजिंग स्क्रिप्ट है, एक सुंदर कहानी है, और यह दिल को छू लेने वाली और प्यारी फिल्म है।'

आमिर खान ने आगे कहा, 'लेकिन मुझे लगता है कि मैं एक ब्रेक लेना चाहता हूं। अपने परिवार के साथ, अपनी मां के साथ, अपने बच्चों के साथ समय बिताना चाहता हूं।” बता दें आमिर खान अपने 3 दशक से ज्यादा लंबे करियर में पहली बार एक्टिंग से ब्रेक ले रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि मैं 35 साल से काम कर रहा हूं और मैंने अपने काम पर एकाग्रता के साथ ध्यान केंद्रित किया है।'

आमिर खान ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह मेरे करीबी लोगों के लिए उचित नहीं है। यही वह समय है जब मुझे लगता है कि मुझे उनके साथ रहने के लिए कुछ समय निकालना होगा। और सच में जीवन को एक अलग तरीके से अनुभव करना होगा। मैं अगले डेढ़ साल तक एक अभिनेता के रूप में काम नहीं करूंगा।'

आमिर खान आखिरी बार फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में करीना कपूर खान के साथ नजर आए थे। यह फिल्म टॉम हैंक्स की ‘फॉरेस्ट गंप’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक थी। फिल्म को दर्शकों और आलोचकों से मिला-जुला रिस्पांस मिला।

1984 में फिल्म 'होली' से बतौर एक्टर डेब्यू करने वाले आमिर खान अगले मार्च में 58 साल के हो जाएंगे। 'लाल सिंह चड्ढा' को सिनेमाघरों में मिले खराब रिस्पॉन्स के बाद फैन्स को उम्मीद थी कि आमिर अब अपना नया प्रोजेक्ट अनाउंस करेंगे और एक जोरदार हिट के साथ फिर से बॉक्स ऑफिस का माहौल बदलेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल