कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ में महिमा चौधरी की हुई एंट्री, इंदिरा गांधी की दोस्त के किरदार में आएंगी नजर
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) फिल्म ‘इमरजेंसी’ के अलग-अलग किरदारों के लुक पोस्ट कर दर्शकों के बीच रुचि बढ़ा रही है। ‘इमरजेंसी’ फिल्म में कगंना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में दिखाई देंगी।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Sat, 20 Aug 2022 11:39:42
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) फिल्म ‘इमरजेंसी’ के अलग-अलग किरदारों के लुक पोस्ट कर दर्शकों के बीच रुचि बढ़ा रही है। ‘इमरजेंसी’ फिल्म में कगंना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में दिखाई देंगी। इसके साथ ही अभिनेता अनुपम खेर क्रांतिकारी नेता जेपी नारायण के रूप में नजर आएंगे। अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने दिवंगत राजनेता अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभाएंगे। अब इस लंबी लिस्ट में महिमा चौधरी (Mahima Chaudhary) का भी नाम शामिल हो गया है। कंगना ने पोस्टर शेयर कर बताया कि फिल्म में महिमा चौधरी (Mahima Choudhary) अहम किरदार में होंगी। वह फिल्म में पुपुल जयकर की भूमिका में होंगी। पुपुल इंदिरा गांधी की काफी करीबी थीं। वह उनकी दोस्त, लेखिका और विश्वसनीय थीं। वह 15 साल की उम्र से ही इंदिरा की दोस्त थीं। इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उनकी सांस्कृतिक सलाहकर बनीं।