न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुश्किल में आमिर खान, लाल सिंह चड्ढा के फेलियर की वजह से टली 'मोगुल'!

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान लाल सिंह चड्ढा की असफलता से काफी दुखी हैं और खबर है कि वे फिल्मों से ब्रेक ले रहे हैं। सुपरस्टार के ब्रेक लेने की योजना के बीच, कुछ रिपोर्टों यह भी दावा किया जा रहा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 25 Aug 2022 12:12:03

मुश्किल में आमिर खान, लाल सिंह चड्ढा के फेलियर की वजह से टली 'मोगुल'!

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान लाल सिंह चड्ढा की असफलता से काफी दुखी हैं और खबर है कि वे फिल्मों से ब्रेक ले रहे हैं। सुपरस्टार के ब्रेक लेने की योजना के बीच, कुछ रिपोर्टों यह भी दावा किया जा रहा है कि फिल्म मुगल को लाल सिंह चड्ढा की बॉक्स ऑफिस विफलता के कारण अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। रिपोर्टों के अनुसार, 'आमिर खान को लाल सिंह चड्ढा पर काम खत्म करने के बाद मुगल की शूटिंग शुरू करनी थी, हालांकि, लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने के बाद अब मेकर्स ने इस फिल्म को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया है।'

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि लाल सिंह चड्ढा को लेकर दर्शकों के बीच गुस्सा देखकर मोगुल को फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया है। रिपोर्ट्स में ये भी बताया जा रहा है कि मोगुल को लेकर काफी समय से T-Series के मालिक भूषण कुमार और मोगुल के डायरेक्टर सुभाष कपूर के बीच अनबन चल रही है। ऐसे में सुभाष कपूर ने आमिर खान की फिल्म मोगुल बनाने पर ब्रेक लगाकर अपनी अगली फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ शुरू करने का मन बना लिया है। जॉली एलएलबी 3 में अक्षय कुमार और अरशद वारसी लीड रोल में दिखेंगे। ऐसे में आमिर खान की मोगुल को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है।

आपको बता दे, मोगुल मशहूर म्यूजिक कंपोजर और टी सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार की बायोपिक मूवी है। आमिर खान से पहले यह फिल्म अक्षय कुमार को ऑफर हुई थी। लेकिन किन्हीं कारणों के चलते अक्षय कुमार ने फिल्म करने से इनकार कर दिया था। आमिर को जब मोगुल ऑफर हुई थी, उस वक्त आमिर लाल सिंह चड्ढा पर काम कर रहे थे। ऐसे में उन्होंने लाल सिंह चड्ढा पूरी करने के बाद मोगुल पर काम शुरू करने की बात कही थी। मोगुल के जरिए गुलशन कुमार की पूरी जर्नी को दिखाने की कोशिश की जाने वाली थी। हालांकि, अभी इस फिल्म पर ब्रेक लगने की खबरें हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज