न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में लगा सितारों का जमावड़ा, सोशल मीडिया पर वायरल हुए Photos और Videos

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का जश्न जारी है। आज शुक्रवार (12 जुलाई) को दोनों विधि-विधान के साथ हमेशा के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 12 Jul 2024 8:00:19

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में लगा सितारों का जमावड़ा, सोशल मीडिया पर वायरल हुए Photos और Videos

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का जश्न जारी है। आज शुक्रवार (12 जुलाई) को दोनों विधि-विधान के साथ हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो जाएंगे। फिलहाल अनंत बारात के साथ अपनी दुल्हनिया राधिका को लेने पहुंच चुके हैं। जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर पर अंबानी परिवार के अलावा खेल जगत, फिल्मी दुनिया, राजनीतिक और औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी हस्तियां लगातार पहुंच रही हैं। उनकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

टाइगर श्रॉफ के पिता जैकी श्रॉफ क्रीम कलर की इंडो-वेस्टर्न ड्रेस में नजर आए। लुक पूरा करने के लिए उन्होंने सन ग्लासेज का भी इस्तेमाल किया। उनके हाथ में हमेशा की जैसे एक पौधा दिखा। राजुकमार राव अपनी पत्नी पत्रलेखा संग पहुंचे। राजकुमार ने व्हाइट कोट और पत्रलेखा लाल सुर्ख लहंगे में नजर आईं। अनन्या पांडे ने अपने लुक से सभी का ध्यान खींचा।

वह पीले रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर ग्रीन कलर के लंहगे में कहर ढाती नजर आईं। एक्ट्रेस सारा अली खान पीच कलर के लहंगे में भाई इब्राहिम अली के संग जमकर पोज देती नजर आईं। अर्जुन कपूर ऑफ व्हाइट गोल्डन शिमरी कुर्ते में अलग स्वैग में दिखे। उनके कुर्ते पर पीछे लिखा था, मेरे यार की शादी है।

anant ambani,radhika merchant,anant radhika,anant radhika marriage,mukesh ambani,neeta ambani,madhuri dixit,ananya panday,sara ali khan,arjun kapoor,dhoni

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ शादी में लगाए चार चांद

अनंत-राधिका की शादी में ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस भी पहुंच चुके हैं। दोनों की केमिस्ट्री जम रही थी। जहां प्रियंका, निक के कुर्ते का बटन सही करती हुई दिखीं तो वहीं निक अपनी बीवी के बालों को संवारते हुए नजर आए। साउथ इंडियन सुपरस्टार ‘थलाइवा’ रजनीकांत अपने उसी जाने-पहचाने अंदाज में शादी में शिरकत करने पहुंच चुके हैं जिसके लिए वो जाने जाते हैं।

उन्होंने सिंपल लुक कैरी करते हुए धोती और कुर्ता पहना हुआ था। उनकी फैमिली भी साथ थी। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भाई आर्यन खान के साथ शादी में हिस्सा लेने पहुंचीं। सुहाना ने साड़ी पहनी थी। शादी में चार चांद लगाने के लिए 90 के दशक की दिग्गज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपने पति और बेटे के साथ जियो वर्ल्ड सेंटर पधार चुकी हैं। वरुण धवन और कृति सेनन भी वेडिंग फंक्शन अटेंड करने पहुंच गए।

रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा मराठी वेशभूषा में नजर आए। पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी भी अपनी फैमिली के साथ शादी में पहुंच चुके हैं। उनके साथ उनकी बेटी जीवा और पत्नी साक्षी थीं। तीनों इंडियन ट्रेडिशनल लुक कैरी कर रहे थे। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का पिंक शेरवानी में ग्रीन पैंडेंट के साथ जलवा देखते ही बन रहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका