वायरल हो रही कैटरिना कैफ के प्रेग्नेंसी की खबरें, क्या ये है वजह!
बॉलीवुड की क्यूटेस्ट डीवा आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की प्रेग्नेंसी की खबर के बाद अब सब जगह कैटरिना कैफ (Katrina Kaif) की प्रेग्नेंसी को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल, कैटरिना कैफ पिछले काफी समय से मीडिया की नजरों से गायब है ऐसे में फैंस को लग रहा है कि एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Wed, 20 Jul 2022 2:01:47
बॉलीवुड की क्यूटेस्ट डीवा आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की प्रेग्नेंसी की खबर के बाद अब सब जगह कैटरिना कैफ (Katrina Kaif) की प्रेग्नेंसी को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल, कैटरिना कैफ पिछले काफी समय से मीडिया की नजरों से गायब है ऐसे में फैंस को लग रहा है कि एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं। हाल ही में कैटरिना कैफ को हसबैंड विक्की कौशल के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वे मालदीव में अपना बर्थडे सेलिब्रेट करके लौटी हैं। कैटरिना को एयरपोर्ट पर देखते ही एक बार फिर से एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरों ने तूल पकड़ लिया है।