न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बॉबी का यह वीडियो देख तारीफ कर रहे लोग, अख्तर ने की ‘एनिमल’ की आलोचना तो मेकर्स ने दिया जवाब

‘एनिमल’ फिल्म के साथ एक बार फिर से बॉबी देओल का सितारा चमक गया है। बॉबी ने छोटे रोल के बावजूद उसमें जान डालकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 07 Jan 2024 6:54:28

2 News : बॉबी का यह वीडियो देख तारीफ कर रहे लोग, अख्तर ने की ‘एनिमल’ की आलोचना तो मेकर्स ने दिया जवाब

‘एनिमल’ फिल्म के साथ एक बार फिर से बॉबी देओल का सितारा चमक गया है। बॉबी ने छोटे रोल के बावजूद उसमें जान डालकर सबका दिल जीत लिया। बॉबी को लंबे समय से एक अदद हिट की जरूरत थी, जो उन्हें मिल गई है। हालांकि बॉबी ने OTT पर आश्रम वेबसीरीज से धमाका किया था, लेकिन ‘एनिमल’ ने उनके लिए बड़े पर्दे पर वापसी का रास्ता बना दिया है। इस बीच शनिवार (6 जनवरी) रात फिल्म की सक्सेस पार्टी का आयोजन किया गया।

इसमें कई सितारों ने मौजूदगी दर्ज कराई। इस इवेंट से बॉबी का जो वीडियो सामने आया है, उसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बॉबी अपने बॉडीगार्ड्स के साथ आ रहे हैं। इस दौरान बॉबी के बॉडीगार्ड गुस्से से सभी को हटने के लिए कहते हैं। इस पर बॉबी बहुत प्यार से कहते हैं कि आराम से… धक्का मत मारो। बॉबी की इतनी विनम्रता देख हर कोई उनका कायल हुए जा रहा है।

एक यूजर ने लिखा कि वो कितने शांत और अच्छे हैं। दूसरे ने लिखा कि बॉडीगार्ड की वजह से एक्टर बदनाम होते हैं। तीसरे ने लिखा कि बॉबी बहुत ही शांत इंसान है। पार्टी से ही एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बॉबी और रणबीर कपूर के क्लोज बॉन्ड का नजारा देखने को मिला।

क्लिप में देखा जा सकता है कि कैसे रणबीर ने बॉबी को पीछे से हग किया हुआ है और वे इसी तरह घूमते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों गपशप भी कर रहे हैं। उनके बीच का प्यार फैंस का दिल जीत रहा है। बॉबी ने ब्लैक पैंट के साथ व्हाइट स्लीवलेस टीशर्ट पहनकर बाइसेप फ्लॉन्ट की, जबकि रणबीर ऑल-ब्लैक सूट-बूट में हैंडसम लग रहे थे।

जावेद अख्तर ने ‘एनिमल’ के डायलॉग्स पर जताई आपत्ति, मेकर्स ने किया पलटवार

अजंता एलोरा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (एआईएफएफ) के 9वें संस्करण में मशहूर लेखक व गीतकार जावेद अख्तर ने ‘एनिमल’ की आलोचना की। उन्होंने मूवी में विवादास्पद “मेरे जूते चाटो” सीन के बारे में बात करते हुए कहा, "अगर कोई फिल्म जिसमें एक आदमी एक औरत से कहे की ‘तू मेरे जूते चाट।’ अगर एक आदमी कहे की, ‘औरत को थप्पड़ मार देने में क्या खराबी है’, वो पिक्चर सुपर-डुपर हिट हो, तो ये बड़ी खतरनाक बात है।”

अख्तर ने ये भी कहा था, “एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी सिनेमा बनाने वालों से ज्यादा, सिनेमा देखने वालो की है। ये आपकी जिम्मेदारी है। ये आप तय करेंगे कि किस तरह फिल्में बनेंगी और कैसी फिल्में नहीं बनेंगी। अब ‘एनिमल’ के मेकर्स ने अख्तर को जवाब देते हुए सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, “आपकी क्षमता का लेखक एक प्रेमी के विश्वासघात को नहीं समझ सकता (जोया और रणविजय के बीच) तो आपकी सारी कलाएं बड़ी झूठी हैं।

यदि कोई महिला (प्यार के नाम पर एक पुरुष द्वारा धोखा दी गई और मूर्ख बनाई गई) कहती तो कहती ‘मेरे जूते चाटो’ तो फिर आप लोग इसे नारीवाद कहकर जश्न मनाते। प्रेम को लिंग की राजनीति से मुक्त होने दीजिए। चलो बस उन्हें प्रेमी कहते हैं। प्रेमी ने धोखा दिया और झूठ बोला। प्रेमी ने कहा मेरा जूता चाटो। पीरियड@Javedaktarjadu”

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार