न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बॉबी ने बताया बॉलीवुड में कब कदम रखेंगे दोनों बेटे, ‘एनिमल’ में बॉबी के साथ बोल्ड सीन पर बोलीं मानसी

एक्टर बॉबी देओल इन दिनों अपनी फिल्म ‘एनिमल’ की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। उन्हें विलेन के रोल के बावजूद दर्शकों से खूब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 09 Dec 2023 10:46:09

2 News : बॉबी ने बताया बॉलीवुड में कब कदम रखेंगे दोनों बेटे, ‘एनिमल’ में बॉबी के साथ बोल्ड सीन पर बोलीं मानसी

एक्टर बॉबी देओल इन दिनों अपनी फिल्म ‘एनिमल’ की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। उन्हें विलेन के रोल के बावजूद दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है। इस फिल्म ने बॉबी के सोए हुए करिअर को जगा दिया है। माना जा रहा है कि अब बॉबी को बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक ऑफर मिल सकते हैं। बॉबी धड़ाधड़ इंटरव्यू देने में बिजी हैं। इस बीच उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने दोनों बेटों आर्यमान और धरम के फिल्मी दुनिया में आने को लेकर भी बात की।

बॉबी ने कहा कि शो बिजनेस जैसा कोई व्यवसाय नहीं है और मेरे बेटे इस उद्योग में आएंगे। लेकिन वे अभी बहुत छोटे हैं, खासकर मेरा बड़ा बेटा आर्यमान सिर्फ 22 साल का है और छोटे धरम की उम्र 19 साल है। इसलिए अगले 3-4 साल में वे इंडस्ट्री में आ जाएंगे। बता दें कि बॉबी के बड़े भाई सनी देओल ने साल 2019 में अपने बड़े बेटे करण को ‘पल पल दिल के पास’ फिल्म से लॉन्च किया था। जब बॉबी से पूछा गया कि क्या वे भी ऐसा ही सोच रहे हैं तो उन्होंने कहा कि अभी मेरी ऐसी कोई योजना नहीं है।

मैं बस यही चाहता हूं कि आर्यमान प्रशिक्षण लें और वास्तव में खुद पर कड़ी मेहनत करें। उसने हाल ही में एनवाईयू स्टर्न से सम्मान के साथ ग्रेजुएट की उपाधि प्राप्त की है। वह एक ऐसा बच्चा है जो अपना पूरा दिमाग लगाता है और वास्तव में कड़ी मेहनत करता है। मेरे दोनों लड़कों में अलग-अलग गुण हैं। धरम खुद अपने दम पर फिल्म बना रहा है। उसे हर चीज पसंद है फिल्म मेकिंग, एक्टिंग से लेकर ब्रेकगराउट, सीन, सभी चीजें। मेरा मतलब है कि मैं कुछ भी भविष्यवाणी नहीं कर सकता। मैं बस यही चाहता हूं कि वे खुश और सफल हों।

bobby deol,actor bobby deol,aryaman deol,dharam deol,sunny deol,dharmendra,animal,animal movie,mansi taxak

इस सीन से ऑडियंस को बताना चाहते थे कि रियल एनिमल क्या होता है : मानसी तक्षक

'एनिमल' के कुछ बोल्ड सीन सोशल मीडिया पर काफी विवाद पैदा कर रहे हैं। ऐसे ही एक सीन में बॉबी देओल को अपनी ऑन-स्क्रीन तीसरी पत्नी ‘अबरार’ के साथ शादी के दौरान आपत्तिजनक हरकत करते देखा गया। यह किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस मानसी तक्षक ने इस पर बात की है। बॉबी और मानसी के बीच एक मैरिटल रेप का सीन दिखाया गया है, जिसका सपोर्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि वो सीन असॉल्ट की तरह न देखें।

जूम एंटरटेनमेंट के साथ बात करते हुए मानसी ने आगे कहा कि निश्चित रूप से यह चौंकाने वाला सीन है। किसी को उम्मीद नहीं थी कि उनकी शादी में कुछ ऐसा देखने को मिलने वाला है। आप उस सीन पर ध्यान न दे आप उस शादी के पहले जो गाना आता है उसे सुनें, जो इंस्टाग्राम पर इतना वायरल हो रहा है।

यह दर्शकों को दिखाने के लिए था कि एक जानवर आ रहा है, अगर आपने सोचा कि रणबीर इस तरह के हैं तो आप खलनायक से भी खतरनाक होने की उम्मीद कर सकते हैं। मैं नहीं चाहूंगी कि मेरी शादी में ऐसा कभी हो! हम ऑडियंस को इस सीन के जरिए यही बताना चाहते थे कि एक रियल एनिमल क्या होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका