न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘एनिमल’ फेम बॉबी ने बताई बॉलीवुड की डार्क साइड, जब तैमूर के पीछे पड़ गए थे 40-50 लोग तो सैफ...

बॉबी देओल ने पिछले साल सिनेमाघरों में 1 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ से धमाल मचा दिया था। महज 10-15 मिनट के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 19 Jun 2024 12:49:06

2 News : ‘एनिमल’ फेम बॉबी ने बताई बॉलीवुड की डार्क साइड, जब तैमूर के पीछे पड़ गए थे 40-50 लोग तो सैफ...

बॉबी देओल (55) ने पिछले साल सिनेमाघरों में 1 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ से धमाल मचा दिया था। महज 10-15 मिनट के रोल में ही बॉबी ने समां बांध दिया। नेगेटिव शेड में होने के बावजूद बॉबी फैंस के दिलों में उतर गए। इसके बाद से बॉबी की डिमांड बॉलीवुड में जबरदस्त तरीके से बढ़ गई है। उनके पास ढेरों ऑफर आ रहे हैं। इस बीच बॉबी ने एक इंटरव्यू में फिल्म इंडस्ट्री की डार्क साइड के बारे में बात की।

बॉबी ने टाइम्स नाउ के साथ बातचीत में कहा कि कभी-कभी आप खो जाते हैं, कभी-कभी इंडस्ट्री जिस तरह से आप पर प्रतिक्रिया कर रही होती है, उसकी वजह से आपके लिए आगे बढ़ना भी आसान नहीं होता है। ऐसे में आप ज्यादा आसान और सुरक्षित रास्ता चुनना शुरू कर देते हैं। यह सब होने के बाद चुनौतियों का सामना नहीं करना चाहते। आप खुद को ऐसी स्थिति में नहीं डालना चाहते जो आपके कंफर्ट जोन से बाहर हो, क्योंकि कहीं न कहीं सबकुछ आपके दिमाग में होता है। यह दुखद है जो एक्टर्स के साथ होता है।

मुझे सौभाग्य से इसका एहसास हुआ और मैं इससे बाहर निकलना चाहता था। बहुत से एक्टर्स ऐसा करने की कोशिश करते हैं, लेकिन वो अभी भी इसे मैनेज नहीं कर पाए हैं। मैं इसमें सफल रहा। किसी भी चीज का चुनाव करना बहुत मुश्किल है। आप किसी चीज पर विश्वास करते हैं और फिर राइटर्स, डायरेक्टर्स या प्रोड्यूसर्स आपको निराश कर देते हैं। आप जानते हैं कि वो सिर्फ क्रिएटिव संतुष्टि के लिए फिल्म नहीं बनाना चाहते।

उनका मुख्य मुद्दा मुनाफा कमाना है इसलिए उन दिनों यह सब होता था और मुझे लगता है कि अब चीजें बदल रही हैं। अब समय आ गया है कि लोग विश्वास करना शुरू करें और बदलाव लाएं। बता दें कि बॉबी को अब उनके फैंस साउथ की फिल्म 'कंगुवा' में देखेंगे। इस मूवी में एक्टर एक बार फिर विलेन के ही रोल में नजर आएंगे। डायरेक्टर शिवा की फिल्म से बॉबी का फर्स्ट लुक आउट हो चुका है।

bobby deol,actor bobby deol,animal movie,bobby bollywood dark side,bobby animal,kanuva,saif ali khan,Kareena Kapoor,taimur ali,varinder chawla

पैपराजी वरिंदर चावला ने बताया सैफ-करीना के लाडले तैमूर से जुड़ा किस्सा

फेमस पैपराजी वरिंदर चावला ने हाल ही में यूट्यूबर ईशान को एक इंटरव्यू दिया है, जहां उन्होंने बताया कि एक समय था जब करीना कपूर और सैफ अली खान बड़े बेटे तैमूर की फोटो पोस्ट नहीं करते थे, तो हमारी पोस्ट पर लोगों के कमेंट आते थे कि आज तैमूर की फोटो नहीं आई। लोग सीधा मैसेज करके पूछते थे।

ये करीना-सैफ की वजह से हुआ क्योंकि उन्होंने शुरुआत में इसकी परमिशन दी और फिर पैप्स ने इसे जुनूनी लेना शुरू कर दिया क्योंकि लोगों को तैमूर की क्यूटनेस पसंद थी। करीना की यह खूबी रही है कि उन्होंने कभी किसी फोटोग्राफर को मना नहीं किया। डिमांड बढ़ गई थी। हम क्या करते, फिर 24 घंटे उसका पीछा करना शुरू कर दिया। वह स्कूल, ट्यूशन, खेलने जहां भी जाता तो हम भी उसे फॉलो करते।

एक बार मैंने देखा कि तैमूर ट्यूशन जा रहा था और मैंने देखा तब 40-50 लोग बाइक पर उसके पीछे लग गए। कोई गेट पर चढ़ गया, किसी ने गाड़ी घेर ली जैसे अटैक कर देंगे। मैं डर गया। यह बात सैफ के पास पहुंची, तो उन्होंने फोन करके कहा कि ऐसा मत करो। बच्चे के स्कूल और ट्यूशन के पीछे मत जाओ। तब से मैंने तय कर लिया कि किसी सेलेब की पर्सनल लाइफ में दखल नहीं दूंगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क