न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बॉबी ने ‘एनिमल’ में कम स्क्रीन टाइम मिलने पर कही यह बात, धर्मेंद्र ने इस अंदाज में की बेटे की तारीफ

संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। शुक्रवार (1 दिसंबर) को सिनेमाघरों में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 04 Dec 2023 7:20:34

2 News : बॉबी ने ‘एनिमल’ में कम स्क्रीन टाइम मिलने पर कही यह बात, धर्मेंद्र ने इस अंदाज में की बेटे की तारीफ

संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। शुक्रवार (1 दिसंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने भारत में 3 दिन में ही 200 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा लिए हैं, जबकि वर्ल्डवाइड इसने 350 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ 54 साल के बॉबी देओल भी खूब वाहवाही लूट रहे हैं। बॉबी विलेन की भूमिका में हैं।

इस बीच बॉबी ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में अपने रोल पर विस्तार से चर्चा की। बॉबी ने कहा कि मुझे मोरल वैल्यू के खिलाफ जाकर इस कैरेक्टर को निभाने में थोड़ी सी भी हिचक नहीं हुई क्योंकि यह एक मजबूत स्टोरी बेस्ड फिल्म है। मुझे ऐसी सिचुएशन में नहीं पड़ना पड़ा जहां पर मुझे बिल्कुल भी ऑकवर्ड फील हो। इसमें अबरार एक ऐसा कैरेक्टर है जिसमें काफी ज्यादा बदला लेने और जीत का जुनून सवार है। इसने उसे एक इंसान से जानवर में बदल कर रख दिया।

मेरा काम फैंस को काफी ज्यादा पसंद आया। रणबीर के साथ काम करना बेहतर एक्सपीरियंस रहा। हालांकि मुझे स्क्रीन पर दिए जाने वाला वक्त थोड़ा सा कम था। अगर मुझे ज्यादा स्क्रीन टाइम दिया जाता तो मेरा कैरेक्टर और उभरकर सामने आता। बता दें कि फिल्म में बॉबी को छोटे से रोल के बावजूद दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। बॉबी ने एक गूंगे विलेन का किरदार निभाया है।

धर्मेंद्र को ‘एनिमल’ में पसंद आया बेटे बॉबी देओल का काम

बॉबी देओल के पिता गुजरे जमाने के दिग्गज अभिनेता अपने बेटे का एनिमल में परफोरमेंस देख काफी खुश हैं। वे खुशी से फूले नहीं समा रहे। धर्मेंद्र ने बॉबी की तारीफ की है। धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘एनिमल’ से बॉबी का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने हार्ट इमोजी पोस्ट करते हुए बेटे की तारीफ में लिखा है- “मेरा टैलेंटेड बॉब।”

उल्लेखनीय है कि धर्मेंद्र 88 साल की उम्र में भी एक्टिंग की दुनिया के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वे अक्सर खुद और परिवार से जुड़ी फोटो व वीडियो पोस्ट कर फैंस को अपडेट देते रहते हैं। धर्मेंद्र ने फिल्म की रिलीज से पहले भी बॉबी के खूंखार लुक की फोटो शेयर कर अपनी भावनाएं व्यक्त की थीं।

इससे पहले धर्मेंद्र बड़े बेटे सनी देओल की ‘गदर 2’ की अभूतपूर्व सफलता पर भी खूब खुश हुए थे। धर्मेंद्र की पिछली फिल्म जुलाई में रिलीज हुई ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ थी। इसमें उनका शबाना आजमी के साथ लिप लॉक सीन खूब चर्चाओं में रहा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे