न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉबी की सास मर्लिन आहूजा का निधन, लंबे समय से थीं बीमार, देओल परिवार में गम का माहौल

देओल फैमिली इस समय खूब सुर्खियां बटोर रही है। इसका कारण है सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ जो रोजाना सफलता के नए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 04 Sep 2023 6:22:58

बॉबी की सास मर्लिन आहूजा का निधन, लंबे समय से थीं बीमार, देओल परिवार में गम का माहौल

देओल फैमिली इस समय खूब सुर्खियां बटोर रही है। इसका कारण है सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ जो रोजाना सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही है। हालांकि इस बीच अब उन्हें एक बड़े दुख का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल सनी के छोटे भाई एक्टर बॉबी देओल की सास मर्लिन आहूजा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लंबे समय से बीमार चल रहीं मर्लिन का रविवार (3 सितंबर) शाम निधन हो गया। बॉबी देओल की पत्नी तान्या के अलावा मर्लिन के दो बच्चे विक्रम व मुनीषा आहूजा हैं। मर्लिन मुंबई में ही रहती थीं। शनिवार को जब पूरा देओल परिवार ‘गदर 2’ की सक्सेस पार्टी का आनंद ले रहा था तब मर्लिन बीमारी की वजह से इसमें शामिल नहीं हो पाई थीं।

मर्लिन के निधन से देओल परिवार गमगीन है। एक बिजनेस फैमिली से संबंध रखने वालीं मर्लिन के पति देवेंद्र आहूजा सेन्चूरियन बैंक के टॉप बैंकर में से एक थे। मर्लिन भी एक बिजनेसवुमन थीं। इसी वजह से तान्या को भी शुरू से ही बिजनेस में दिलचस्पी रही। तान्या ने ‘जुर्म’ और ‘नन्हे जैसलमेर’ जैसी फिल्मों की कास्ट के लिए कॉस्ट्यूम भी डिजाइन किया था। बॉबी और तान्या की शादी 30 मई 1996 को हुई थी।

bobby deol,marlene ahuja,bobby deol mother-in-law marlene ahuja,marlene ahuja passes away,tanya,sunny deol,gadar 2,dharmendra

बॉबी देओल ने किया था ससुर का अंतिम संस्कार

उल्लेखनीय है कि ससुर देवेंद्र आहूजा के आकस्मिक निधन के बाद बॉबी ने ही उनका अंतिम संस्कार किया था। इसका कारण यह था कि देवेंद्र और उनके बेटे विक्रम में काफी विवाद चल रहा था। ऐसे में दामाद बॉबी ने चंदनवाड़ी श्मशान में उनका अंतिम संस्कार किया था, जबकि विक्रम को कथित तौर पर इससे दूर रखा गया था। बताया जाता है कि विक्रम को इसकी इजाजत नहीं थी क्योंकि उनके पिता की ऐसी ही इच्छा थी। बता दें कि बॉबी और तान्या के दो बेटे आर्यमन और धरम देओल हैं। बॉबी-तान्या की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं और उन पर भरपूर प्यार लुटाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका