न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बॉबी ‘एनिमल’ में बिना बोले ही पैदा करेंगे दहशत, अजय ने ‘फूल और कांटे’ के 32 साल होने पर शेयर की खास झलक

एक्टर बॉबी देओल ने 90 के दशक में बॉलीवुड में ‘बरसात’ फिल्म के साथ एंट्री की थी। इसके बाद से वे कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अपने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 22 Nov 2023 7:11:00

2 News : बॉबी ‘एनिमल’ में बिना बोले ही पैदा करेंगे दहशत, अजय ने ‘फूल और कांटे’ के 32 साल होने पर शेयर की खास झलक

एक्टर बॉबी देओल ने 90 के दशक में बॉलीवुड में ‘बरसात’ फिल्म के साथ एंट्री की थी। इसके बाद से वे कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अपने पिता धर्मेंद्र और बड़े भाई सनी देओल की तुलना में बॉबी को कम ही शौहरत मिली। पिछले कुछ समय से उनके करिअर में फिर से चमक आई है। बॉबी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘एनिमल’ के चलते लाइमलाइट में हैं। इसमें उनका लुक बेहद खतरनाक दिख रहा है।

लग रहा है कि बॉबी एक खूंखार कैरेक्टर का रोल प्ले करेंगे। अब उनके किरदार को लेकर खास खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉबी फिल्म में मुंह खोलते हुए नजर नहीं आएंगे। इसका मतलब ये है कि बॉबी का फिल्म में एक भी डायलॉग नहीं है यानी वे गूंगे रहेंगे। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की माने तो बॉबी बिना डायलॉग बोले ही धमाल मचाएंगे।

एक सूत्र ने बताया कि बॉबी का फिल्म के टीजर में 20 सैकंड के लुक ने पूरे इंटरनेट में सनसनी मचा दी है। हालांकि जो अभी देखा है वह बॉबी के कैरेक्टर का 2 प्रतिशत भी नहीं है। इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में एक से एक बडे़ विलेन की कुछ ना कुछ निशानी थी। यह बॉबी के किरदार के साथ भी होगा। उनका किरदार म्यूट विलेन वाला है। इसके बाद भी बॉबी अकेले तबाही मचा देंगे।

अजय देवगन और मधु दोनों ने ‘फूल और कांटे’ के साथ किया था डेब्यू

अजय देवगन ने एक्शन फिल्म ‘फूल और कांटे’ के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके गाने भी एक से बढ़कर एक थे और यह फिल्म सुपरहिट रही। इसमें अजय के अपोजिट एक्ट्रेस मधु थीं। इसे कुकू कोहली ने डायरेक्ट किया था। आज बुधवार (22 नवंबर) को फिल्म को रिलीज हुए 32 साल हो गए। अजय ने इस खास दिन का जश्न मनाने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। उन्होंने फिल्म से कुछ दिलचस्प झलकियां साझा की हैं।

अजय द्वारा शेयर की गई झलकियों में से एक में वे फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं। अजय मुंबई के जेमिनी थिएटर में फिल्म के प्रीमियर के बारे में बात करते दिखाई दे रहे हैं, जहां लोगों ने स्क्रीन पर सिक्के फेंके थे। अजय ने खुलासा किया कि उन्होंने सिक्के लिए थे और उन्हें फ्रेम में लगाया था। पोस्ट को साझा करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा”#32Years”

इस पर फिल्म मेकर अभिषेक कपूर ने लिखा, “उत्तम श्रेणी..क्या जबरदस्त हिट।” अजय की साली तनीषा मुखर्जी ने भी लिखा,“32 साल। अमेजिंगजीजीजी!” अजय के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म ‘भोला’ थी, जिसके डायरेक्टर भी वे ही थे। वे फिलहाल रोहित शेट्टी की एक्शन फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग में बिजी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे