न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘एनिमल’ के लिए मिल रहा प्यार देख रो पड़े बॉबी देओल, वीडियो वायरल, ईशा देओल ने भाई की यूं की तारीफ

‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया। इसमें विलेन का रोल निभा रहे बॉबी देओल की तारीफ हो रही है। बॉबी ने एक्टिंग से सबको...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 03 Dec 2023 12:36:40

‘एनिमल’ के लिए मिल रहा प्यार देख रो पड़े बॉबी देओल, वीडियो वायरल, ईशा देओल ने भाई की यूं की तारीफ

‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया। इसमें विलेन का रोल निभा रहे बॉबी देओल की तारीफ हो रही है। बॉबी ने एक्टिंग से सबको इम्प्रेस कर दिया। उनका अंदाज और लुक देख हर कोई हैरान है। अब बॉबी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे फूट-फूटकर रोते दिखे। मशहूर पैपराजी विरल भयानी ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसमें वे रोते नजर आए। बॉबी को ‘एनिमल’ की सक्सेस पार्टी के बाद रोते देखा गया।

बॉबी टीम से घिरे दिखे और रोने लगे। इसके बाद बॉबी आंसू टिश्यू पेपर से पोंछते है और कार की ओर जाते है। बॉबी मीडिया से बातचीत करने के लिए रुकते हुए कहते हैं, “बहुत-बहुत धन्यवाद। भगवान वास्तव में दयालु हैं। इतना प्यार मिल रहा है इस फिल्म के लिए, मुझे लगता है मैं सपना देख रहा हूं।” बॉबी ने पैपराजी का आभार व्यक्त करते हुए उनके सपोर्ट को श्रेय दिया और उन सभी यादगार पलों को कैद करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

बता दें कि बॉबी फिल्म इंडस्ट्री में करीब तीन दशक से एक्टिव हैं, लेकिन उन्होंने बहुत कम सफल फिल्मों का स्वाद चखा। बॉबी ने डेब्यू 1995 में ट्विंकल खन्ना के साथ फिल्म ‘बरसात’ से किया था। उन्होंने ‘सोल्जर’, ‘बादल’, ‘गुप्त’, ‘रेस 3’, ‘झूम बराबर झूम’ और ‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। हालांकि 2000 के दशक के अंत में उनका करिअर खराब हो गया।

ईशा ने इंस्टा स्टोरी पर डाली पोस्ट, ‘गदर 2’ के लिए सनी पर भी लुटाया था प्यार

'एनिमल' को लेकर धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बड़ी बेटी एक्ट्रेस ईशा देओल ने पोस्ट लिखी है। इसमें उन्होंने 'एनिमल' की कास्ट की तो तारीफ की ही साथ ही भाई बॉबी देओल पर खूब प्यार बरसाया। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'शानदार परफॉर्मेंस और सफलता मुबारक हो भैया।' ईशा ने इससे पहले 'गदर 2' के समय बड़े भाई सनी देओल के लिए पोस्ट लिखने के साथ फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी थी।

उल्लेखनीय है कि इन दिनों ईशा की सौतेले भाइयों सनी व बॉबी के साथ मजबूत बोंडिंग देखी गई है। एक्टर अर्जुन कपूर ने भी 'एनिमल' को लेकर पोस्ट करते हुए बॉबी, रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अपने चाचा अनिल कपूर व डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की तारीफ की। हाल ही सनी ने भी बॉबी के साथ कुछ फोटो शेयर करते हुए लिखा, "मेरे छोटे भाई ने दुनिया को हिलाकर रख दिया।”

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे