न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉबी देओल ने 28वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर पत्नी तान्या देओल पर ऐसे लुटाया प्यार, इन सितारों ने भी किया विश

एक्टर बॉबी देओल ने पिछले साल आई सुपरहिट फिल्म ‘एनिमल’ में एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया था। नेगेटिव शेड का छोटा रोल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 31 May 2024 11:56:29

बॉबी देओल ने 28वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर पत्नी तान्या देओल पर ऐसे लुटाया प्यार, इन सितारों ने भी किया विश

एक्टर बॉबी देओल ने पिछले साल आई सुपरहिट फिल्म ‘एनिमल’ में एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया था। नेगेटिव शेड का छोटा रोल होने के बावजूद बॉबी दर्शकों का प्यार पाने में सफल रहे। बॉबी को इसके बाद फिल्ममेकर्स से ढेरों ऑफर मिल रहे हैं। हालांकि इस फिल्म से पहले आई वेब सीरीज ‘आश्रम’ से भी बॉबी की डिमांड बढ़ गई थी। बॉबी आज शुक्रवार (31 मई) को पत्नी पत्नी तान्या देओल के साथ 28वीं वेडिंग एनिवर्सरी मना रहे हैं।

उनकी शादी 31 मई 1996 को हुई थी। बॉबी ने तान्या को स्पेशल स्टाइल में विश किया है। बॉबी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर तान्या के साथ रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “हैप्पी एनिवर्सरी मेरी जान, तुम मुझे पूरा करती हो।” फोटो में दोनों बहुत प्यारे लग रहे हैं। तान्या ग्रे रंग के को-ऑर्ड सेट में शानदार दिख रही हैं। साथ में उन्होंने एक फरी कोट पहना है। वह काफी स्टाइलिश नजर आ रही हैं। बॉबी ब्लैक आउटफिट में हैं। बॉबी और तान्या की लव स्टोरी में कई अनोखे पल रहे हैं।

डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला के साथ एक इंटरव्यू में तान्या ने एक घटना को याद किया जहां बॉबी ने उनकी शुरुआती मुलाकात के बाद उन्हें देर रात फोन किया था। तब उनकी पहचान से अनजान उन्होंने कॉल को नजरअंदाज कर दिया, बाद में उन्हें एहसास हुआ कि वह कौन था। 'बरसात' की रिलीज के बाद बॉबी की सफलता के बावजूद वो तान्या के साथ समय बिताते, कई पार्टियों में जाते थे और तब से दोनों साथ हैं।

bobby deol,actor bobby deol,tanya deol,bobby tanya,bobby tanya wedding anniversary,bobby tanya marriage anniversary,animal,aryaman,dharam

बॉबी देओल के साथ काम कर चुकीं प्रीति जिंटा और ट्विंकल खन्ना ने लिखा...

फोटो पर बॉबी के साथ फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस प्रीति जिंटा सहित इंडस्ट्री की नामी हस्तियों ने कमेंट किया है। प्रीति ने लिखा, “हैप्पी एनिवर्सरी बॉब और @taniadeol हमेशा ढेर सारा प्यार।” बॉबी के साथ उनकी पहली फिल्म ‘बरसात’ में नजर आईं ट्विंकल खन्ना ने कई लाल दिल वाली इमोजी के साथ "हैप्पी एनिवर्सरी" लिखा।

एक्टर जाएद खान की बहन फराह खान अली ने लिखा, “आप दोनों को हैप्पी एनिवर्सरी, आप दोनों हमेशा प्यार में खुश रहें।” बॉबी के बड़े भाई सनी देओल ने भी इस जोड़े पर प्यार बरसाया। सोफी चौधरी, अनन्या पांडे की मां भावना पांडे, शरद केलकर ने भी पोस्ट पर कमेंट करके एनिवर्सरी की मुबारकबाद दी। उल्लेखनीय है कि बॉबी और तान्या के दो बेटे आर्यमान और धरम हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष