न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘एनिमल’ से बॉबी का एंथम ‘जमाल कुडु’ रिलीज, मां को बर्दाश्त नहीं हुई फिल्म में बॉबी की मौत, कहा...

‘कबीर सिंह’ फेम डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। पूरी दुनिया में अब तक इसका अच्छा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 06 Dec 2023 6:30:26

2 News : ‘एनिमल’ से बॉबी का एंथम ‘जमाल कुडु’ रिलीज, मां को बर्दाश्त नहीं हुई फिल्म में बॉबी की मौत, कहा...

‘कबीर सिंह’ फेम डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। पूरी दुनिया में अब तक इसका अच्छा बिजनेस हुआ है। यह 1 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इसका हर किरदार सुर्खियां बटोर रहा है। फिल्म में बॉबी देओल ने विलेन ‘अबरार’ की भूमिका निभाई है, लेकिन उन्हें भी दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इस बीच आज बुधवार (6 दिसंबर) को फिल्म से बॉबी देओल का एंथम ‘जमाल कुडु’ रिलीज कर दिया गया।

ये गाना भूषण कुमार की टी-सीरीज कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम हो रहा है। गाने के रिलीज होने की सूचना खुद बॉबी ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने एक मोशन पोस्टर शेयर किया है। इसमें बॉबी के सिर पर कॉकटेल का ग्लास नजर आ रहा है। बॉबी ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “इस गाने को इतना प्यार देने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। आपने पूछा और हमने सुना, इस प्रकार आज आप लोगों के लिए यह गीत जारी कर रहा हूं! अबरार की एंट्री ‘जमाल कुडु’ आज दोपहर 2 बजे रिलीज होगा।”

इस ट्रेडिशनल ईरानी गाने जमाल कुडू को कोरस में गाया गया है। फीमेल कोरस में शबीना, आभिक्य, ऐश्वर्या दसरी और मेघना नायडू ने आवाज दी है। चिल्ड्रन कोरस में हर्षिता, कीर्ताना, वाघ देवी और सौनिक ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। इस गाने को लेकर कई रील्स वीडियो बनाए जा चुके हैं, जोकि जमकर वायरल हो रहे हैं।

‘एनिमल’ देखकर भावुक हुईं बॉबी देओल की मां, बोलीं-ऐसी फिल्में मत किया कर...

बॉबी देओल ने खुलासा किया है कि ‘एनिमल’ देखकर उनकी मां को कैसा लगा। बॉबी ने 'पिंकविला' से बात करते हुए कहा कि मेरी मां मेरे किरदार की मौत के सीन को संभाल नहीं सकीं। वह कहने लगीं ऐसी फिल्म मत किया कर तू, मुझे नहीं देखा जाता। मैंने उनसे कहा कि देखो मैं तुम्हारे सामने खड़ा हूं, मैंने बस एक किरदार निभाया है। हालांकि मां बहुत खुश हैं... उन्हें बहुत फोन कॉल आ रहे हैं। उनके सभी जानकार मुझसे मिलना चाहते हैं।

मेरी वेबसीरीज 'आश्रम' रिलीज होने पर भी कुछ ऐसा ही हुआ था। इससे पहले बॉबी ने 'बॉलीवुड हंगामा' के साथ इंटरव्यू में कहा था कि मेरे पिता और मेरे भाई ने फिल्म नहीं देखी है, लेकिन बाकी सभी ने यह देखी है। उन्हें बिल्कुल वैसा ही महसूस हो रहा है जैसे दर्शक मुझ पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। मेरे बच्चे और पत्नी, मैं उनकी आंखों में केवल खुशी देख सकता हूं। वे सोचते हैं कि मैं हमेशा इसका हकदार था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे