न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिपाशा-करण ने घर में की पूजा, बेटी ‘देवी’ की Photos की शेयर, इस एक्ट्रेस का 2 बार हो चुका है कास्टिंग काउच से सामना

स्टार कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अक्सर अपनी लाडली बेटी ‘देवी’ के साथ खूबसूरत पल बिताते दिखते हैं। वे फैंस के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 30 Sep 2023 11:42:52

बिपाशा-करण ने घर में की पूजा, बेटी ‘देवी’ की Photos की शेयर, इस एक्ट्रेस का 2 बार हो चुका है कास्टिंग काउच से सामना

स्टार कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अक्सर अपनी लाडली बेटी ‘देवी’ के साथ खूबसूरत पल बिताते दिखते हैं। वे फैंस के लिए नन्ही परी की झलक शेयर करते रहते हैं। उन्होंने हाल ही में भगवान सत्य नारायण की पूजा की। इस दिन बिपाशा की मां, पिता और बहन विजायेता बसु भी मौजूद रहीं। सभी ने मिलकर ‘देवी’ के साथ खूब मस्ती की। बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘देवी’ की दो तस्वीरें शेयर कीं।

इसमें बच्ची मल्टीकलर के प्रिंटेड लहंगे में दिखाई दे रही है। लहंगे के साथ मैचिंग दुपट्टा पहने और बेबी क्लिप लगाए ‘देवी’ बेहद क्यूट लग रही है। इस दौरान ‘देवी’ के नाना हिराक और नानी मुमु नातिन को गोद में लेकर लाड करते दिखे। बिपाशा की छोटी बहन विजायेता भांजी का माथा चूमकर उसे प्यार करती दिख रही हैं। बिपाशा ने करण के साथ भी एक फोटो शेयर की है। इसमें बिपाशा ब्लू सूट में दिखाई दे रही हैं।

हैवी ईयररिंग्स, मांग में सिंदूर और सिर पर दुपट्टा ओढ़े बिपाशा काफी खूबसूरत लग रही हैं। इन फोटो को शेयर करने के साथ बिपाशा ने कैप्शन भी दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा, “देवी।” इसके साथ बुरी नजर और एक फूल वाला इमोजी लगाया है। इसके अलावा बिपाशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पूजा के लिए प्रसाद बनाते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है। बिपाशा ने लिखा, “शिन्नी माखा सत्यनारायण पूजा।” उन्होंने अपनी स्टोरीज पर देवी के साथ एक फोटो भी शेयर की है।

ईशा गुप्ता से एक बार तो फिल्म के को-प्रोड्यूसर ने मांगा था सेक्सुअल फेवर

मनोरंजन जगत में कई एक्ट्रेस और एक्टर को कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा है। अब एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने भी इस पर खुलकर बात करते हुए बताया कि वह दो बार कास्टिंग काउच का सामना कर चुकी हैं। ईशा ने स्पॉटबॉई को दिए इंटरव्यू में कास्टिंग काउच पर बात करते हुए बताया कि एक फिल्म के को-प्रोड्यूसर, नाम नहीं लूंगी, उन्होंने मुझसे सेक्सुअल फेवर मांगा था।

उन दिनों मैं उनके साथ एक फिल्म में काम कर रही थी। उस फिल्म का आधे से ज्यादा काम खत्म हो चुका था। जब मैंने सेक्सुअल फेवर देने से मना कर दिया तब उस प्रोड्यूसर ने मुझे फिल्म से निकाल दिया। मैंने तो कुछ लोगों को ये कहते हुए भी सुना था कि जब मैं उनकी डिमांड्स ही पूरी नहीं कर सकती तो मुझे फिल्म में रहने का कोई हक ही नहीं है। इसी तरह मैं एक फिल्म में काम कर रही थी। उसका आउटडोर शूट चल रहा था।

उससे जुड़े दो लोग बहाने से मेरे साथ गलत करने की कोशिश करने वाले थे। उन्होंने पूरा प्लान बनाया था। मैं शुरुआत में ही उनके इरादे समझ गई थी। मुझे लगा कि सब ठीक हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मैंने समय रहते समझदारी दिखाई इसलिए मैं बच गई। मैंने फीमेल मेकअप आर्टिस्ट को अपने साथ कमरे में सोने के लिए कह दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार