न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बिपाशा की बेटी ने अटैंड की पहली बर्थडे पार्टी, दिखाई झलक, सुनील ने ‘डंकी’ में काम कर रहे भाई के लिए लिखा...

एक्ट्रेस बिपाशा बसु काफी समय से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। हालांकि वह कई पार्टी-फंक्शन में नजर आती हैं। बिपाशा एक्टर करण सिंह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 22 Dec 2023 2:03:13

2 News : बिपाशा की बेटी ने अटैंड की पहली बर्थडे पार्टी, दिखाई झलक, सुनील ने ‘डंकी’ में काम कर रहे भाई के लिए लिखा...

एक्ट्रेस बिपाशा बसु काफी समय से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। हालांकि वह कई पार्टी-फंक्शन में नजर आती हैं। बिपाशा एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी के बाद से फैमिली लाइफ एंजॉय कर रही हैं। बिपाशा पति और बेटी देवी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने में बिजी हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर देवी के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस को खुश होने का मौका देती रहती हैं। हाल ही में देवी पहली बार किसी बर्थडे पार्टी में शामिल हुई।

यह पार्टी अयाज खान और जन्नत खान की बेटी दुआ के लिए थी। अयाज व जन्नत, बिपाशा और करण के अच्छे दोस्त हैं। बिपाशा ने सेलिब्रेशन में एक साथ अनमोल पलों का आनंद लेते हुए दोनों प्यारी बच्चियों देवी व दुआ के साथ झलकियां शेयर की हैं। बिपाशा ने इसके लिए इंस्टाग्राम स्टोरीज का सहारा लिया। वीडियो और तस्वीरों की एक सीरीज में देवी को बर्थडे गर्ल दुआ की कंपनी का आनंद लेते हुए कैद किया गया है।

दोनों परियां सुंदर फ्रॉक में सजी हुई थीं, जिनका डिजाइन एक जैसा था। फ्रॉक की बैक पर एर बो भी था। हाल ही बिपाशा को करण के साथ स्पॉट किया गया था। करण जल्द ही फिल्म फाइटर में नजर आएंगे और बिपाशा ने उम्मीद जताई कि सिद्धार्थ आनंद की यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी। बिपाशा व करण की शादी साल 2016 में हुई थी।

‘डंकी’ में सुनील ग्रोवर के भाई अनिल बने हैं शाहरुख खान के दोस्त

मशहूर फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'डंकी' 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इसमें सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ एक्ट्रेस तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरान प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इन सभी की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। एक्टर अनिल ग्रोवर भी 'डंकी' का अहम हिस्सा हैं।

उन्होंने फिल्म में शाहरुख के दोस्त ‘बल्ली’ का रोल अदा किया है। अनिल मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के भाई हैं। सुनील ने 'डंकी' की रिलीज पर एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा है। सुनील ने गुरुवार को लिखा, “आज 'डंकी' का दिन है। शाहरुख सर की सारी फिल्में मेरे लिए खास रहीं और इसे मेरे पसंदीदा निर्देशक हिरानी ने बनाया है। फिल्म में एक और खास इंसान है और वो है मेरा छोटा भाई अनिल ग्रोवर। हे भगवान, यह इससे अधिक और खास नहीं हो सकता।

मैं फिल्म देखने जा रहा हूं और बहुत खुश हूं। अनिल मनोरंजन की दुनिया में स्वागत है। भगवान आपका भला करे। आप हमें गौरवान्वित महसूस कराते हैं। मैं तो लुट-पुट गया।” उल्लेखनीय है कि सुनील भी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। वे शाहरुख की शानदार मिमिक्री करते हैं। सुनील ‘द कपिल शर्मा शो’ सहित टीवी पर कई शो में चमक बिखेर चुके हैं। वे 6 साल बाद एक बार फिर से कपिल के साथ काम करने जा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम