न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पहली बार दोनों तलाक पर बोले बिपाशा के पति करण, फरहान ने ‘डॉन 3’ को लेकर दी यह खास अपडेट

मॉडल और एक्टर करण सिंह ग्रोवर (42) की पिछली फिल्म इस साल गणतंत्र दिवस पर आई ‘फाइटर’ थी। इसमें ऋतिक रोशन, दीपिका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 20 Jun 2024 8:27:10

2 News : पहली बार दोनों तलाक पर बोले बिपाशा के पति करण, फरहान ने ‘डॉन 3’ को लेकर दी यह खास अपडेट

मॉडल और एक्टर करण सिंह ग्रोवर (42) की पिछली फिल्म इस साल गणतंत्र दिवस पर आई ‘फाइटर’ थी। इसमें ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर के साथ करण की एक्टिंग की भी प्रशंसा हुई। फैंस को करण की प्रोफेशनल लाइफ के साथ उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानने में भी काफी दिलचस्पी रहती है। करण ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पहली बार अपने दोनों तलाक पर बात की।

करण साल 2016 में एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ विवाह बंधन में बंधे थे, जो उनकी तीसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने साल 2008 में श्रद्धा निगम के साथ शादी की थी लेकिन उनका तलाक हो गया। फिर साल 2012 में टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट के साथ शादी की, लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा नहीं चला। करण ने बॉम्बे टाइम्स के साथ बातचीत में इन शादियों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि मैं उस समय प्रोफेशनल एक्टर नहीं था इसलिए सबको इस बारे में जस्टिफाई नहीं करना चाहता था।

मुझे नहीं फर्क पड़ता कि लोग मेरे बारे में अच्छा सोच रहे हैं या बुरा। यह उनकी मर्जी है। ब्रेकअप या तलाक हमेशा बुरा नहीं होता। मुझे लगता है कि अगर आपके साथ ऐसा हुआ है तो अच्छे के लिए ही हुआ होगा। हां, बाद में जब लोग आगे बढ़ते हैं, तो उन्हें एहसास होता है कि यह अच्छे के लिए हुआ। यह तो अच्छी बात है। लेकिन मुझे कभी भी अपने जीवन के बारे में किसी से बात करने की जरूरत महसूस नहीं हुई। यह मेरा मुख्य उद्देश्य नहीं है, मैं कुछ प्यार और खुशी फैलाना चाहूंगा।

हर किसी को अपनी खुद की परेशानी से निपटना होता है और मुझे लगता है कि हर कोई अपनी लाइफ प्राइवेट रखने का हकदार है। बता दें कि करण ने टीवी से एक्टिंग करिअर शुरू किया था और कई लोकप्रिय शो का हिस्सा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि करण की पत्नी बिपाशा ने साल 2022 में बेटी ‘देवी’ को जन्म दिया था। बिपाशा अक्सर बिटिया के साथ फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस को उसकी झलक दिखाती रहती हैं।

bipasha basu,actress bipasha basu,karan singh grover,actor karan singh grover,bipasha karan,jennifer winget,shraddha nigam

अगले साल फ्लोर पर उतरेगी ‘डॉन 3’, इस बार शाहरुख की जगह हैं रणवीर

‘डॉन 3’ फिल्म को लेकर फैंस में तगड़ा क्रेज है। जबसे इसकी अनाउंसमेंट हुई है तबसे ही सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी खबरें चलती रहती हैं। इसके बारे में कोई न कोई अपडेट आती रहती है। डॉन फ्रेंचाइजी की पिछले दोनों फिल्में सुपरहिट रही थीं और इनमें शाहरुख खान ने मुख्य किरदार निभाया था। इस बार रणवीर सिंह ने शाहरुख की जगह ली है। बहरहाल फिल्म के डायरेक्टर फरहान अख्तर ने 'डॉन 3' को लेकर अटकलों पर विराम लगाया है और पुष्टि की है कि फिल्म अभी भी पटरी पर है।

हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि लेट होने के कारण फिल्म को रोक दिया गया है। फरहान ने पुष्टि की है कि फिल्म अगले साल फ्लोर पर उतरेगी। एक इंटरव्यू में फरहान ने कहा कि हम अगले साल ‘डॉन 3’ की शूटिंग शुरू करेंगे। वाकई इसका बेसब्री से इंतजार है।

उल्लेखनीय है कि फैंस रणवीर को डॉन के लुक में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जब रणवीर को कास्ट करने की खबरें आई थीं तो फैंस ने जमकर रिएक्शन दी थी। कुछ टाइम से यह अफवाह थी कि 'डॉन 3' इस साल फ्लोर पर उतरेगी। ऐसा भी कहा गया कि रणवीर की 'राक्षस' और 'अन्नियन' रीमेक जैसे अन्य फिल्म प्रोजेक्ट को भी रोक दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क