न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिपाशा बसु ने देवी के 10 महीने की होने पर शेयर किया वीडियो, सायरा बानो को इस एक्ट्रेस से हुई थी जलन

एक्ट्रेस बिपाशा बसु लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। बिपाशा सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के साथ जुड़ी हुई हैं। वह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 13 Sep 2023 10:41:33

एक्ट्रेस बिपाशा बसु लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। बिपाशा सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के साथ जुड़ी हुई हैं। वह लगातार खुद की फैमिली के बारे में अपडेट देती रहती हैं। वह इन दिनों अपने पति एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ पैरेंटहुड जर्नी का मजा ले रही हैं। बिपाशा 12 नवंबर 2022 को मां बनी थीं।

मंगलवार (12 सितंबर) को उनकी बेटी ‘देवी’ 10 महीने की हो गई। बिपाशा-करण उसके जन्म के हर महीने को सेलिब्रेट करते हैं। इस दफा भी उन्होंने एक पार्टी सेलिब्रेट की। बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘देवी’ का एक मनमोहक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में बच्ची को बिस्तर पर लेटे हुए देखा जा सकता है और वह कार्डों व ब्लॉक्स से घिरी हुई है, जिस पर लिखा है, '10 महीने की।'

बिपाशा ने लिखा, "हमारी पुडिंग आज 10 महीने की हो गई है।" ‘देवी’ एक सुंदर पिंक कलर की नेट फ्रॉक पहनी दिखी, जिसके चारों ओर फ्लोरल वर्क था। बिपाशा ने उसे मैचिंग बो हेयरबैंड और सुंदर शूज भी पहनाए थे। बच्ची को केक को देखकर उत्साहित होते देखा जा सकता है। वीडियो के ऊपर बिपाशा ने लिखा, "देवी को बन्नीज़ बहुत पसंद है, इस केक को उसके द्वारा तोड़े जाने से बचाना बहुत मुश्किल है!!"

सायरा बानो ने वैजयंती माला से जुड़ी याद इंस्टाग्राम पर की शेयर

दिवंगत दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार की पत्नी एक्ट्रेस सायरा बानो सोशल मीडिया पर पुरानी यादें शेयर करती रहती हैं। अब सायरा ने मंगलवार (12 सितंबर) को तीन तस्वीरों का एक सेट शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। उन्होंने लिखा-'अक्सर बचपन और किशोरावस्था की यादें इतनी अजीब और गुदगुदाने वाली होती हैं। मुझे 1958 की वह विशेष चीज याद है, जब मैं एक युवा लड़की थी।

पिछले कुछ वर्षों में मेरी पसंदीदा फिल्म स्टार वैजयंती माला के साथ मेरा जुड़ाव और मजबूत हो गया, जिसमें वह मेरे लिए अब 'अक्का' (बड़ी बहन) हैं और हम हर दूसरे हफ्ते एक-दूसरे से बात करते हैं। मुझे अपने बिस्तर के ठीक बगल की दीवार पर अपने पसंदीदा हार्टथ्रोब की तस्वीरें चिपकाने की आदत थी, ताकि सबसे पहले मैं उन्हें देख सकूं। ठीक एक साल पहले मैंने 'आन' में साहब का शानदार प्रदर्शन देखा था, जिसे लंदन में विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया था।

उसके बाद रॉक किंग एल्विस प्रेस्ली, रहस्यमय जेम्स डीन के कटआउट भी दीवार पर चिपकाए थे। लंदन में हमारे घर के पास एक लेटर बॉक्स था जो मेरे भाई सुल्तान और मेरी उम्मीद भरी आंखों का तारा था क्योंकि हमारी मां और दोस्तों के पत्र भारत से आते थे. घर की याद आने के कारण हम उनके लिए व्याकुल रहते थे। मेरी मां को पता था कि मैं भारतीय फिल्मों की दीवानी हूं, इसलिए वह बीच-बीच में हमारे मनोरंजन के लिए पत्रिका पोस्ट करती रहती थीं।

ऐसी ही एक मैगजीन में "मधुमती" की यह तस्वीर थी, जिसे उस समय बोल्ड माना जाता था, जहां साहब रोमांटिक तरीके से वैजयंती माला के माथे पर अपना चेहरा रख रहे थे। यह एक खूबसूरत तस्वीर थी और बचपन में मुझे इस तस्वीर को देखकर बहुत जलन हुई। साहब उनके चेहरे के इतने करीब थे कि मैंने कैंची उठा ली और चतुराई से तस्वीर के उस हिस्से को काटना शुरू कर दिया। जरा सोचिए। जब मैं यह याद करती हूं तो हंसी से लोटपोट हो जाती हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार