न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेटी की हार्ट सर्जरी के बारे में बताते हुए रो पड़ीं बिपाशा, इधर इस एक्ट्रेस ने ब्रेस्टफीडिंग से घटाया 15 किलो वजन

एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) अपनी मदरहुड लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं। इस बीच बिपाशा ने बेटी देवी को लेकर बड़ा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 06 Aug 2023 12:00:20

बेटी की हार्ट सर्जरी के बारे में बताते हुए रो पड़ीं बिपाशा, इधर इस एक्ट्रेस ने ब्रेस्टफीडिंग से घटाया 15 किलो वजन

एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) अपनी मदरहुड लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं। इस बीच बिपाशा ने बेटी देवी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। बिपाशा बेटी की हार्ट सर्जरी के बारे में बताते हुए रोने लगीं। बिपाशा अपनी दोस्त एक्ट्रेस नेहा धूपिया के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव हुईं। इस दौरान दोनों ने मां बनने के बाद की जिंदगी, पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर ढेर सारी बातें कीं। बिपाशा बसु ने बताया कि देवी दिल में दो छेद के साथ पैदा हुई थी। जब देवी का जन्म हुआ तब वह वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट (VSD) से पीड़ित थी।

मुझे देवी के जन्म के तीसरे दिन पता कि वह एक बड़ी बीमारी से पीड़ित है। हमें यह भी समझ नहीं आया कि VSD क्या है। ये बातें जानने के बाद हमारा दिमाग हिल गया था। हम दोनों सुन्न पड़ गए थे। वह पल दिमाग खराब कर देने वाला था, लेकिन हमने ठान ली थी कि हम इस बात को परिवार के अन्य लोगों के साथ शेयर नहीं करेंगे। हम देवी का स्वागत करेंगे, धमाकेदार जश्न के साथ करना चाहते थे। लेकिन मैं और करण खुश होकर भी खुश नहीं थे। वो पल हमारे लिए काफी मुश्किल था।

मैं हर हाल में इस बात को गुप्त रखना चाहती थीं। लेकिन मैंने इरादा बदल दिया है। मैं इसे शेयर कर रही हूं, क्योंकि बहुत सारी मदर्स ने मेरी इस जर्नी में मेरी मदद की। पहले पांच महीने हमारे लिए बहुत कठिन रहे। हमें बताया गया कि हर महीने हमें स्कैन कराना होगा कि यह अपने आप ठीक हो रहा है या नहीं। लेकिन जिस तरह का बड़ा छेद था, हमें बताया गया कि यह संदिग्ध है, आपको सर्जरी करानी होगी।

और सर्जरी तब करना सबसे अच्छा होता है, जब बच्चा तीन महीने का हो जाए। आप इतना दुखी, इतना बोझिल और इतना परेशान महसूस करते हैं, क्योंकि आप एक बच्चे को ओपन हार्ट सर्जरी में कैसे डाल सकते हैं? इन सब के लिए करण तैयार नहीं था। मुझे पता था कि उसे ठीक होना होगा और मुझे यकीन था कि वह ठीक हो जाएगी और वह अब ठीक है। कठिन निर्णय यह था कि बच्चे का ऑपरेशन सही जगह और सही समय पर कराएं।

bipasha basu,sana khan,actress bipasha basu,actress sana khan,bipasha daughter devi,karan grover

सना खान ने 5 जुलाई को दिया था बेटे को जन्म

पूर्व टीवी एक्ट्रेस सना खान और उनके पति मुफ्ती अनस ने 5 जुलाई को अपने बेटे का स्वागत किया था। उन्होंने इसका नाम सैयद तारिक जमील रखा है। सना-मुफ्ती सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस को बेटे की झलक दिखाते रहते हैं। इस बीच सना ने 'वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक' के दौरान 'हिंदुस्तान टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में ब्रेस्टफीडिंग के अनुभव पर बात की और इसे किसी भी महिला के लिए सबसे खूबसूरत एहसास बताया।

उन्होंने कहा कि स्तनपान बच्चे के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, क्योंकि दूध को सभी चीजों में सबसे स्वास्थ्यप्रद माना जाता है, इसलिए बच्चे के लिए इसे प्राप्त करना महत्वपूर्ण है। यह उसके पेट को हेल्दी रखता है, इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत करता है और ओवरऑल ग्रोथ में भी मदद करता है। स्तनपान से मुझे एक महीने में लगभग 15 किलोग्राम वजन कम करने में मदद मिली है।

मैं भी हैरान थी, लेकिन यह वैज्ञानिक रूप से सिद्ध है कि स्तनपान से वजन कम होता है। ऐसा नहीं है कि वजन कम करना और डिलीवरी के बाद वापस शेप में आना मेरी लिस्ट में टॉप पर था, लेकिन यह अच्छा लगता है। बहुत सी नई मांएं बच्चे को सार्वजनिक स्थान पर दूध पिलाने से सहमत हो सकती हैं और यह उनकी पसंद है, लेकिन मैं इस विचार से सहज नहीं हूं। आपके पास हमेशा बच्चे को एक तरफ ले जाकर फीड कराने का विकल्प होता है। फिलहाल मेरी सबसे बड़ी चिंता यह है कि जब मैं काम के लिए बाहर जाऊंगी, तो यह कैसे करूंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार