न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB 19: सलमान खान के सामने मृदुल ने किया प्यार का इज़हार, घुटनों पर बैठकर नतालिया से पूछा– 'मुझसे शादी करोगी?'

बिग बॉस 19 में मृदुल तिवारी ने सलमान खान के सामने नतालिया जानोसजेक को घुटनों पर बैठकर प्रपोज़ किया। शो में रोमांस और ड्रामा का यह लम्हा बना वीकेंड का हाइलाइट।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 31 Aug 2025 8:53:26

BB 19: सलमान खान के सामने मृदुल ने किया प्यार का इज़हार, घुटनों पर बैठकर नतालिया से पूछा– 'मुझसे शादी करोगी?'

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ की शुरुआत को अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं, लेकिन शो ने पहले ही दर्शकों के बीच हलचल मचा दी है। हर सीजन की तरह इस बार भी घर के अंदर ड्रामा, टास्क और रिश्तों की कहानियां सुर्खियां बटोर रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि शो के शुरुआती हफ्ते में ही एक नई लव स्टोरी सामने आ गई है, जिसने ऑडियंस के साथ-साथ घरवालों को भी रोमांचित कर दिया।

घर में बढ़ी नजदीकियां

इस नई जोड़ी का नाम है देसी बॉय और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मृदुल तिवारी और पोलैंड से आईं खूबसूरत एक्ट्रेस नतालिया जानोसजेक। दोनों के बीच पहले दिन से ही एक अलग ही केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने इस रिश्ते पर सीधे सवाल पूछते हुए नतालिया से जानना चाहा कि उन्हें मृदुल कैसे लगते हैं। इस पर नतालिया ने बिना झिझक कहा, “मृदुल है मेरी जान।” उनकी यह बात सुनकर घर का माहौल रोमांटिक हो गया और सभी मुस्कुरा उठे।

रोमांस के रंग में रंगा डांस

नतालिया के जवाब से उत्साहित मृदुल अपनी खुशी छिपा नहीं पाए। सलमान ने दोनों से कहा कि अब एक डांस हो जाए। इसके बाद मृदुल ने नतालिया का हाथ थामा और दोनों ने साथ मिलकर फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ के मशहूर गाने ‘दिल दियां गल्लां’ पर डांस किया। दोनों की जोड़ी को स्टेज पर देखकर बाकी घरवाले और सलमान भी तालियां बजाते नजर आए।

घुटनों पर बैठकर किया प्रपोज़

एपिसोड का सबसे यादगार पल तब आया जब सलमान खान ने मृदुल को नतालिया से अपने दिल की बात कहने के लिए कहा। सलमान ने उन्हें घुटनों पर बैठकर पोलिश भाषा में एक खास वाक्य बोलने को कहा। मृदुल ने वैसा ही किया और नतालिया से सवाल किया। जब सलमान ने नतालिया से पूछा कि उन्होंने क्या सुना तो उन्होंने मुस्कुराते हुए बताया, “मृदुल ने कहा – मुझसे शादी करोगी?” यह सुनते ही घर में ठहाके गूंज उठे। मृदुल ने भी हंसते हुए कहा, “मजा बहुत आ रहा है।”

वीकेंड का वार बना खास

पहले ही वीकेंड का वार इस रोमांटिक पल की वजह से बेहद स्पेशल बन गया। हालांकि एपिसोड में सिर्फ प्यार ही नहीं, बल्कि सलमान खान ने कई घरवालों की क्लास भी लगाई। लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि मृदुल और नतालिया की जोड़ी इस हफ्ते की सबसे बड़ी हाइलाइट बन गई।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा
तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा
रांची में छात्रों का प्रदर्शन जारी, सरकार से वार्ता के लिए 5 सदस्यीय टीम तैयार; दोपहर में मीटिंग संभव
रांची में छात्रों का प्रदर्शन जारी, सरकार से वार्ता के लिए 5 सदस्यीय टीम तैयार; दोपहर में मीटिंग संभव
रांची छात्र आंदोलन: देवेंद्र महतो ने साफ किया- सोनम वांगचुक की सलाह पर पिया पानी, भूख हड़ताल जारी
रांची छात्र आंदोलन: देवेंद्र महतो ने साफ किया- सोनम वांगचुक की सलाह पर पिया पानी, भूख हड़ताल जारी
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
एक सूटकेस लेकर मुंबई आई थीं दीपिका कक्कड़, 5 लड़कियों के साथ एक कमरे में रहकर पूरा किया एक्ट्रेस बनने का सपना
एक सूटकेस लेकर मुंबई आई थीं दीपिका कक्कड़, 5 लड़कियों के साथ एक कमरे में रहकर पूरा किया एक्ट्रेस बनने का सपना
'देश की सबसे अनुशासित पार्टी है सपा', अवधेश प्रसाद का दावा, बोले- मुकाबला करना आसान नहीं
'देश की सबसे अनुशासित पार्टी है सपा', अवधेश प्रसाद का दावा, बोले- मुकाबला करना आसान नहीं
बेलपत्र तोड़ने से पहले जान लें ये नियम, गलत दिन तोड़ा तो नहीं मिलेगा पूजा का पूरा फल
बेलपत्र तोड़ने से पहले जान लें ये नियम, गलत दिन तोड़ा तो नहीं मिलेगा पूजा का पूरा फल
महिला ने बाइक पर दिया बच्चे को जन्म, भावुक वीडियो देख लोगों ने मां-बच्चे के लिए मांगी दुआ
महिला ने बाइक पर दिया बच्चे को जन्म, भावुक वीडियो देख लोगों ने मां-बच्चे के लिए मांगी दुआ
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
Lock Upp 2 की ट्रॉफी जीतकर भावुक हुईं श्रेया कालरा, बोलीं- कंटेंट क्रिएटर होने की वजह से मुझे कम समझा गया
Lock Upp 2 की ट्रॉफी जीतकर भावुक हुईं श्रेया कालरा, बोलीं- कंटेंट क्रिएटर होने की वजह से मुझे कम समझा गया
14वें दिन धीमी पड़ी 'जन नायकन' की रफ्तार, बुधवार को दर्ज हुआ अब तक का सबसे कम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
14वें दिन धीमी पड़ी 'जन नायकन' की रफ्तार, बुधवार को दर्ज हुआ अब तक का सबसे कम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
11 अगस्त को Redmi का सबसे बड़ा धमाका! 8,580mAh बैटरी, 16GB RAM और 200MP कैमरे वाला फ्लैगशिप फोन होगा लॉन्च
11 अगस्त को Redmi का सबसे बड़ा धमाका! 8,580mAh बैटरी, 16GB RAM और 200MP कैमरे वाला फ्लैगशिप फोन होगा लॉन्च
बॉलीवुड छोड़ साउथ में जमाई धाक, प्रदीप रावत बोले थे- 'वहां बिना मांगे मिलती है तीन गुना फीस'
बॉलीवुड छोड़ साउथ में जमाई धाक, प्रदीप रावत बोले थे- 'वहां बिना मांगे मिलती है तीन गुना फीस'
घुटनों में दर्द को बढ़ा सकती हैं आपकी ये 6 आदतें, समय रहते बदल लें वरना बढ़ सकती है परेशानी
घुटनों में दर्द को बढ़ा सकती हैं आपकी ये 6 आदतें, समय रहते बदल लें वरना बढ़ सकती है परेशानी