न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

BB OTT 3 : सिर्फ बेटे की वजह से कोंकणा से मिलते हैं रणवीर, इस बात पर फूट-फूटकर रोने लगीं पायल मलिक

‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ का प्रसारण 21 जून से JioCinema पर हो रहा है। इसमें सभी कंटेस्टेंट अपनी स्थिति मजबूत करने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 27 Jun 2024 12:05:03

BB OTT 3 : सिर्फ बेटे की वजह से कोंकणा से मिलते हैं रणवीर, इस बात पर फूट-फूटकर रोने लगीं पायल मलिक

‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ का प्रसारण 21 जून से JioCinema पर हो रहा है। इसमें सभी कंटेस्टेंट अपनी स्थिति मजबूत करने में लगे हुए हैं। वे कुछ न कुछ ऐसा करते हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता बढ़े और ज्यादा से ज्यादा फैंस उन्हें वोट करे। साथ ही उनकी निजी जिंदगी के खुलासे भी होते रहते हैं। अब इसके लेटेस्ट एपिसोड में एक्टर रणवीर शौरी ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की। रणवीर ने यूट्यूबर अरमान मलिक से बात करते हुए अपनी एक्स वाइफ एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा से इक्वेशन यानी रिश्ते पर चर्चा की।

रणवीर ने कहा कि घर पर तो अकेला मैं ही हूं। मतलब मेरा बेटा आधा टाइम मेरे साथ होता है और आधा टाइम अपनी मां के साथ। उनका बेटा 13 साल का हो चुका है। वहीं कोंकणा से अभी भी संपर्क में होने की बात पर एक्टर ने बताया कि वे अपने बेटे की वजह से मिलते हैं। रणवीर ने कहा कि मतलब बच्चे के लिए जो होता है उतना ही। अरमान, रणवीर से पूछते हैं कि क्या वे किसी और को अपनी जिंदगी में आने देने को तैयार हैं। इस पर एक्टर कहते हैं कि मैं अपनी जिंदगी में काफी खुश हूं और उससे भी ज्यादा मैं संतुष्ट हूं।

मुझे नहीं लगता है कि मैं अभी किसी रोमांटिक रिश्ते में बंधने के लिए तैयार हूं। मैं अपने काम में ही इतना खोया रहता हूं कि किसी और चीज के लिए समय नहीं मिलता है। बता दें कि रणवीर और कोंकणा ने साल 2007 से एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था और साल 2010 में शादी कर ली। साल 2011 में उनके बेटे हारुन का जन्म हुआ। साल 2015 में कपल ने ट्विटर (एक्स) पर अपने अलग होने की जानकारी दी। कोंकणा ने लिखा, “रणवीर और मैने आपसी समझौते से अलग होने का फैसला लिया है लेकिन बेटे की परवरिश के लिए वे दोस्त और एक को-पेरेंट्स रहेंगे। हम आपका सपोर्ट चाहते हैं। शुक्रिया।”

bigg boss ott 3,bb ott 3,ranvir shorey,actor ranvir shorey,konkana sen,ranvir konkana,payal malik,kritika malik,armaan malik

अरमान की पहली पत्नी हैं पायल, कहा-पीठ पीछे किया दूसरी शादी का फैसला

BB OTT 3 में यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ चुनौती पेश कर रहे हैं। शो के प्रीमियर पर पायल ने बताया था कि कैसे उन्हें बिना बताए अरमान ने उन्हीं की बेस्ट फ्रेंड कृतिका से शादी कर ली थी। अब शो का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जिसमें पायल, अरमान के धोखे को याद करते हुए इमोशनल हो गईं।

पायल घरवालों के सामने कहती हैं, “एक दिन मैं कहीं बाहर थी और अरमान-कृतिका साथ में कहीं बाहर थे। मेरी पीठ पीछे दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। इसके बाद अरमान ने मुझे फोन करते हुए कहा कि तुम्हें एक खुशखबरी देनी है। मैं अरमान को बहुत अच्छी तरह से जानती हूं। खुशखबरी सुनते ही मैंने कहा कि आपने दूसरी शादी कर ली है क्या?” पायल की बात सुनकर कंटेस्टेंट मुनीषा खटवानी कहती हैं कि आपको नहीं लगा कि आपके पति ने आपको धोखा दिया है?

उन्होंने आपकी ही बेस्ट फ्रेंड के साथ शादी कर ली। ये सुनते ही पायल फूट-फूटकर रोने लग जाती हैं। उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स पायल को सपोर्ट करने के साथ अरमान व कृतिका को भला-बुरा कह रहे हैं। उल्लेखनीय है कि ‘बिग बॉस’ में एंट्री लेने के बाद अरमान और उनकी दोनों पत्नियों से जुड़े कई सच सामने आते जा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका