न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Bigg Boss OTT 3 : घर से बेघर हुए अरमान मलिक अब इन्हें देखना चाहते हैं विजेता, मुनव्वर पर साधा निशाना

'बिग बॉस ओटीटी 3' अपने आखिरी पड़ाव पर है। इसका ग्रैंड फिनाले 2 अगस्त को होगा। इसके लेटेस्ट एपिसोड में एक साथ दो कंटेस्टेंट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 01 Aug 2024 1:38:06

Bigg Boss OTT 3 : घर से बेघर हुए अरमान मलिक अब इन्हें देखना चाहते हैं विजेता, मुनव्वर पर साधा निशाना

'बिग बॉस ओटीटी 3' अपने आखिरी पड़ाव पर है। इसका ग्रैंड फिनाले 2 अगस्त को होगा। इसके लेटेस्ट एपिसोड में एक साथ दो कंटेस्टेंट मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक और लवकेश कटारिया की छुट्टी हो गई है। अब घर में 5 कंटेस्टेंट सना मकबूल, साई केतन राव, कृतिका मलिक, रणवीर शौरी और नैजी ही बचे हैं और इन्हीं में से एक विजेता बनेगा। घर से बोरिया बिस्तर गोल होने के बाद अरमान बुधवार (31 जुलाई) की रात पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अरमान पैपराजी से खुलकर बात करते दिखे। जब अरमान को बताया गया कि विशाल पांडे के फैंस थप्पड़ की घटना से परेशान हैं और वे उनका सपोर्ट नहीं कर रहे हैं, तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “फिर भी हम उनके बाद आए।” जब उनसे ‘बिग बॉस’ के सफर के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “मजा आ गया।”

अरमान की पत्नी कृतिका अभी भी शो में हैं, इसलिए उनसे पूछा गया कि वे किसे विजेता देखना चाहते हैं तो उन्होंने सभी को हैरान करते हुए एक्टर रणवीर शौरी का नाम लिया। अरमान ने कहा कि पैसे रणवीर के लिए मायने नहीं रखते। वे जीतने के हकदार हैं। मैं चाहता हूं कि वे ट्रॉफी उठाएं। जब अरमान से कृतिका को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि घर में किसी ने बिना किसी नेगेटिविटी के गेम खेला है वो है कृतिका तो रणवीर के बाद मैं कृतिका को विनर बनते देखना चाहता हूं।

मुनव्वर की एक्स गर्लफ्रेंड ने उनका असली चेहरा दिखाया था : अरमान मलिक

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के कुछ दिनों पहले के एक एपिसोड में ‘बिग बॉस 17’ के विजेता स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी आए थे। मुनव्वर ने इस दौरान सभी कंटेस्टेंट को रोस्ट किया था। इसके अलावा उनसे कई सवाल भी पूछे। मुनव्वर ने अरमान और कृतिका से पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल पूछे। तब तो अरमान ने कुछ नहीं कहा, लेकिन अब मुनव्वर पर ही सवाल खड़े कर दिए। अरमान ने कहा कि मुनव्वर मेरी लाइफ के बारे में बात कर रहे हैं, लेकिन उनका क्या? उनके सीजन में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड शो में आई थीं और उन्हें एक्सपोज किया था।

उन्होंने मुनव्वर का असली चेहरा दिखाया था और अब वह मेरे बारे में कह रहे हैं। उन्होंने इतने खुलासे किए जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। गौरतलब है कि अरमान को ‘बिग बॉस’ के सफर के पहले दिन से ही नेटिजंस की आलोचना का सामना करना पड़ा। शो में दो पत्नियों कृतिका और पायल मलिक के साथ भाग लेने के बाद बहुविवाह को बढ़ावा देने के लिए उनकी जमकर आलोचना की गई।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क