न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB OTT 3 से बाहर हुईं ‘वडा पाव गर्ल’ मेकर्स पर भड़कीं, वीडियो वायरल, एल्विश यादव ने अदनान शेख पर कसा तंज

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोसिनेमा पर जमकर धूम मचा रहा है। इसमें कंटेस्टेंट लोकप्रियता हासिल करने के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 15 Jul 2024 1:34:23

BB OTT 3 से बाहर हुईं ‘वडा पाव गर्ल’ मेकर्स पर भड़कीं, वीडियो वायरल, एल्विश यादव ने अदनान शेख पर कसा तंज

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोसिनेमा पर जमकर धूम मचा रहा है। इसमें कंटेस्टेंट लोकप्रियता हासिल करने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। वे घर में आए दिन कोई न कोई ड्रामा करते रहते हैं, जिससे सुर्खियों में रहें और उन्हें दर्शकों से खूब वोट मिले। इस दफा वीकेंड का वार में दिग्गज एक्टर शो के होस्ट ने कंटेस्टेंट पर अपना गुस्सा निकाला। उन्होंने वडा पाव गर्ल के रूप में मशहूर चंद्रिका दीक्षित की जमकर क्लास लगाई।

वह बार-बार विशाल पांडे के कैरेक्टर पर सवाल उठा रही थीं। चंद्रिका का घर से बोरिया बिस्तर गोल हो गया है यानी शो में उनके सफर पर ब्रेक लग गया। घर से बाहर निकलते ही चंद्रिका ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। चंद्रिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें चंद्रिका ने शो के मेकर्स पर पक्षपाती होने का आरोप लगाते हुए गुस्सा निकाला। चंद्रिका कहती हैं कि आप मुझे गिरा रहे हो और दूसरे को उठा रहे हो, लेकिन मुझे अब समझ में आया कि इंसान अपने मतलब के लिए कुछ भी कर सकता है।

मैंने कभी किसी के लिए कुछ कहा ही नहीं, लेकिन लोगों ने कहा कि पॉजिटिव तो चल गई इसकी अब निगेटिव करते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कोई चंद्रिका के पक्ष में है तो कोई खिलाफ। चंद्रिका के बेघर होने पर उनके पति युगम गेरा ने भी चुप्पी तोड़ी है और मेकर्स पर इल्जाम लगाया है। युगम से जब चंद्रिका के आउट होने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जिस तरह से उसे टारगेट किया जा रहा है, उस हिसाब से तो फैसला अनफेयर ही है।

बता दें कि चंद्रिका शो से बाहर होने वाली पांचवीं कंटेस्टेंट हैं। उनसे पहले बॉक्सर नीरज गोयत, पायल मलिक, टैरो कार्ड रीडर मुनीषा खटवानी और पौलोमी दास को पहले ही बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है। अब शो में 11 कंटेस्टेंट सना मकबूल, साई केतन राव, अरमान मलिक, कृतिक मलिक, शिवानी कुमारी,सना सुल्ताना, दीपक चौरसिया, विशाल पांडे, लव कटारिया और रैपर नैजी बचे हैं, जो खिताब के लिए जोर लगाएंगे।

एल्विश ने वीडियो शेयर कर उड़ाया वाइल्ड कार्डधारी अदनान का मजाक

रविवार (14 जुलाई) रात 'BB OTT 3' में एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट अदनान शेख की एंट्री हुई। वह मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। अदनान की एंट्री पर 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता एल्विश यादव ने तंज कसा है। एल्विश ने जो वीडियो शेयर किया, वह देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एल्विश बोले, “जब से मुझे पता चला है कि अदनान शेख बिग बॉस में आ रहा है तो मैंने कहा कि बड़े मजे की बात हो गई। अब तो मैं शो देखूंगा, मेरा फेवरेट कंटेस्टेंट आया है।

मैं देखना चाहता हूं कटारिया वर्सेस अदनान बस, मां कसम। देखना चाहता हूं कि हमारे साइड का एक बंदा और दूसरी तरफ राइवल साइड का बंदा। अब तो, दोनों एक-दूजे पर कमेंट पास करते रहते हैं। पिछली बार भी ऐसा हुआ था। ‘बिग बॉस’ वाले इसलिए ऐसे लोगों को बुलाते हैं कि माइक पकड़ाकर फालतू बातें करें।

लेकिन अदनान भाई मैं खुश हूं कि तुम आए, लेकिन ऐसे बंदों से कभी बनी ही नहीं है और न बनेगी। पिछली बार इसने कहा था कि एल्विश के लिए मैं चूड़ियां लेकर आया हूं। अभी तक वो मुझे मिली नहीं। झूठ बोला था तुमने, लेकिन कोई बात नहीं हम दे देंगे चूड़ियां।”

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क