न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अभिषेक-मन्नारा का गाना ‘सांवरे’ रिलीज, 'द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी : ब्रीड ट्रुथ' का ट्रेलर भी आया सामने

‘बिग बॉस 17’ फेम एक्टर अभिषेक कुमार और एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा की ओर से वेलेंटाइन वीक के दौरान आज सोमवार (12 फरवरी) को फैंस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 12 Feb 2024 6:47:23

2 News : अभिषेक-मन्नारा का गाना ‘सांवरे’ रिलीज, 'द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी : ब्रीड ट्रुथ' का ट्रेलर भी आया सामने

‘बिग बॉस 17’ फेम एक्टर अभिषेक कुमार और एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा की ओर से वेलेंटाइन वीक के दौरान आज सोमवार (12 फरवरी) को फैंस के लिए एक प्यारभरी सौगात दी गई है। अभिषेक-मन्नारा का रोमांटिक गाना ‘सांवरे’ रिलीज हो गया है। इस गाने में अभिषेक-मन्नारा की केमिस्ट्री ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

अभिषेक ने गाने की झलक अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर इसके कैप्शन में लिखा, “इस वेलेंटाइन, अपने प्यार को ‘सांवरे’ के साथ अपने दिल को छूने दें। सांवरे का पूरा गाना आ गया है, अभी देखें।” गाना अखिल सचदेवा ने गाया है। इसके बोल भी अखिल ने लिखे हैं और इसे कंपोज अखिल और कार्तिक देव ने किया है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव ने अपने व्लॉग में बता दिया था कि मन्नारा और अभिषेक एक गाने की शूटिंग में बिजी हैं।

बता दें अभिषेक BB-17 में फर्स्ट रनर अप (दूसरे) और मन्नारा सैकंड रनरअप (तीसरे) रहे थे। शो के दौरान अभिषेक और मन्नारा घर में अच्छे दोस्त की तरह रहे। उनके बीच कभी-कभार विवाद भी होते थे लेकिन ज्यादातर उनके बीच अच्छी बॉन्डिंग थी। जानकारी के लिए बता दें कि पहले भी ‘बिग बॉस’ के घर से निकलने के बाद कई कंटेस्टेंट को म्यूजिक एल्बम करने का मौका मिला जिसमें कुशाल टंडन-गौहर खान, करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश, अली गोनी-जैस्मीन भसीन जैसे कंटेस्टेंट्स के गाने शामिल हैं और उन्हें काफी पसंद भी किया गया।

abhishek kumar,mannara chopra,abhishek mannara,bigg boss 17,bb-17,abhishek mannara song,the indrani mukerjea story : buried truth,the indrani mukerjea story : buried truth trailer,sheena bora

'द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी : ब्रीड ट्रुथ' में शीना बोरा हत्याकांड की कहानी दिखेगी

डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: ब्रीड ट्रुथ' का ट्रेलर आज सोमवार को रिलीज हो गया। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की इस सीरीज में शीना बोरा हत्याकांड की कहानी दिखाई जाएगी। सीरीज की प्रीमियर डेट की अनाउंसमेंट भी कर दी गई है। साल 2012 में शीना की कथित हत्या के लिए साल 2015 में इंद्राणी सुर्खियों में आई थीं। सीरीज शीना मर्डर केस को दिखाती है, जो लंबे समय तक लाइमलाइट में रहा था।

इसके 1 मिनट 46 सैकंड के ट्रेलर में बताया गया है कि कैसे इंद्राणी ने करिअर शून्य से शुरू किया था और धीरे-धीरे सब कुछ खड़ा किया। आगे दिखाया गया है कि इंद्राणी कैसे INX मीडिया की CEO बनीं और फिर वहां से शुरू होता सवाल और जवाब का लंबा सिलसिला। केस में इंद्राणी और उनके पति पीटर मुखर्जी का नाम सामने आया था।

शाना लेवी और उराज बहल के डायरेक्शन में बन रही डॉक्यू-सीरीज में इंद्राणी, उनके बच्चे विधि मुखर्जी और मिखाइल बोरा, अनुभवी पत्रकार और वकील अपने अनुभव शेयर करेंगे। उल्लेखनीय है कि साल 2012 में मुंबई में शीना की हत्या हो गई थी। हत्याकांड में साल 2015 में शीना की मां इंद्राणी को गिरफ्तार कर लिया गया था। इंद्राणी ने दो शादियां की थीं। पहली शादी से उनके शीना थीं और दूसरी शादी पीटर से की थी, जो टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम