न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB 19: ‘वीकेंड का वार’ में नहीं दिखेंगे सलमान, अब ये दो एक्टर्स लगाएंगे घरवालों की क्लास

‘बिग बॉस 19’ के ‘वीकेंड का वार’ में इस बार सलमान खान नजर नहीं आएंगे। उनकी जगह अक्षय कुमार और अरशद वारसी घरवालों की क्लास लगाएंगे। सलमान ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में बिजी हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Sep 2025 9:11:57

BB 19: ‘वीकेंड का वार’ में नहीं दिखेंगे सलमान, अब ये दो एक्टर्स लगाएंगे घरवालों की क्लास

‘बिग बॉस’ के दर्शकों के लिए हर हफ्ते का सबसे रोमांचक हिस्सा होता है – ‘वीकेंड का वार’। इस एपिसोड में सलमान खान आते हैं, घरवालों की क्लास लगाते हैं और उन्हें आईना दिखाते हैं। लेकिन इस हफ्ते कहानी थोड़ी बदली हुई होगी। 13 और 14 सितंबर को सलमान शो का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। उनकी जगह दो और एक्टर्स दर्शकों का मनोरंजन करेंगे और घरवालों की जमकर क्लास लगाएंगे। सलमान का ‘वीकेंड का वार’ मिस होना उनके चाहने वालों के लिए थोड़ी निराशा जरूर ला सकता है। मगर इस बार शो में कुछ नया और एक्साइटिंग देखने को मिलेगा। लेकिन सवाल है कि आखिर सलमान खान क्यों शो से नदारद हैं?

‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं भाईजान

असल वजह यह है कि सलमान इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके लिए वह लद्दाख पहुंच चुके हैं और वहां से उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फिल्म की शूटिंग कई दिनों तक चलनी है, जिसके चलते सलमान मुंबई में नहीं रह पाएंगे और शो को होस्ट नहीं कर पाएंगे। सलमान की गैरहाजिरी में इस हफ्ते ‘वीकेंड का वार’ को अक्षय कुमार और अरशद वारसी होस्ट करेंगे। दोनों फिलहाल अपनी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ की वजह से सुर्खियों में हैं, जो 19 सितंबर को रिलीज होने वाली है। ऐसे में शो के मंच पर न सिर्फ घरवालों की क्लास लगेगी बल्कि उनकी फिल्म का प्रमोशन भी देखने को मिलेगा।

‘बिग बॉस 19’ में लगातार बढ़ रहा है ड्रामा

शो इस वक्त और ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है। बीते हफ्ते सलमान ने फरहाना भट्ट और नेहल की जमकर क्लास लगाई थी, लेकिन सुधार की जगह दोनों और आक्रामक हो गईं। अब मामला जीशान कादरी से उनकी भिड़ंत तक पहुंच गया है। फरहाना और नेहल का आरोप है कि जीशान लड़कियों से सही तरह बात नहीं करते और नीलम व तान्या को अलग ट्रीट करते हैं। नेहल ने इस बार बसीर अली पर भी हमला बोला। उनका कहना था कि कैप्टेंसी टास्क में बचाने के बावजूद बसीर ने उनके निजी संघर्ष को सबके सामने उजागर किया, जो उन्हें बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी तरह का अपमान वे बर्दाश्त नहीं करेंगी। वहीं फरहाना और जीशान की बहस और बढ़ गई।

जीशान ने तान्या को दिया नया टैग

इसके अलावा जीशान कादरी और तान्या मित्तल भी आमने-सामने आ गए। जीशान ने तान्या को ‘बिग बॉस 19 की फ्लिपर नंबर 1’ करार दे दिया। उनका कहना था कि तान्या पहले कुनिका की बातों पर आंसू बहाती रहीं और फिर अचानक उन्हीं के साथ दोस्ती कर ली। इस वजह से उन्होंने तान्या की दोहरी चालों पर सवाल उठाया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब