न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB19: अभिषेक बजाज बने कप्तान, अवेज से भिड़ंत और अमल मलिक से नोकझोंक के बाद मिली कमान

बिग बॉस 19 में नया ट्विस्ट, अभिषेक बजाज बने घर के कप्तान। अवेज दरबार संग झगड़े और अमल मलिक से तीखी नोकझोंक के बाद हाथ लगी कप्तानी। जानें पूरा अपडेट।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 18 Sep 2025 8:45:12

BB19: अभिषेक बजाज बने कप्तान, अवेज से भिड़ंत और अमल मलिक से नोकझोंक के बाद मिली कमान

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 19 का सफर हर बीतते दिन के साथ और ज्यादा धमाकेदार होता जा रहा है। ड्रामा, तकरार और गहमागहमी से भरा यह सीजन ‘घरवालों की सरकार’ की अनोखी थीम पर आधारित है। शो अब चौथे हफ्ते में पहुंच चुका है और मुकाबला दिन-ब-दिन तीखा होता जा रहा है। झगड़ों और बहस का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा। हालिया कैप्टेंसी टास्क ने भी घर के माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया। इसी बीच घर को नया कप्तान भी मिल गया है—अभिषेक बजाज।

कप्तानी की कुर्सी पर जमकर खींचतान

अमल मलिक की कप्तानी का कार्यकाल खत्म होते ही सवाल उठने लगा कि अगला कैप्टन कौन बनेगा। लगभग हर कंटेस्टेंट इस मौके को हथियाने के लिए पूरी मेहनत कर रहा था। इसी दौरान अभिषेक बजाज और अवेज दरबार के बीच हुई जोरदार बहस ने खेल को और दिलचस्प बना दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि घरवालों को भी बीच-बचाव करना पड़ा और सबके बीच चर्चा छिड़ गई। कैप्टेंसी टास्क के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में अभिषेक को अवेज का रास्ता रोकते और उनसे धक्का-मुक्की करते देखा गया। उनका उग्र रवैया देखकर घरवाले भी हैरान रह गए। अमल मलिक ने भी अभिषेक को घेर लिया, जिसके बाद दोनों के बीच गरमा-गरम बहस छिड़ गई। बावजूद इसके अभिषेक पीछे हटने को तैयार नहीं हुए और अपनी बात पर अड़े रहे।

अभिषेक की टीम की जीत

कैप्टेंसी टास्क के नतीजे अभिषेक के पक्ष में रहे। उनकी टीम विजयी रही और उन्हें अगले टास्क का मौका मिला। "ब्लॉक एंड रीमूव" टास्क में एक-एक करके सभी खिलाड़ी बाहर होते गए—गौरव ने नीलम को, नेहल ने जीशान को, फरहाना ने तान्या को, बसीर ने शहबाज को, प्रणीत ने मृदुल को, अवेज ने अशनूर को और अंत में नेहल ने अमल को एलिमिनेट किया। आखिरकार बचे सिर्फ अभिषेक बजाज, और इसी के साथ उन्होंने कप्तानी की कुर्सी अपने नाम कर ली। यह पहली बार नहीं है जब अभिषेक का नाम झगड़े-फसाद से जुड़ा हो। इससे पहले भी उनका शहबाज बदेशा से जोरदार झगड़ा हुआ था और बसीर अली समेत कई अन्य घरवालों से उनकी तीखी बहसें हो चुकी हैं। अब कप्तान बनने के बावजूद अभिषेक की मुश्किलें खत्म नहीं हुईं क्योंकि उन्हें इस हफ्ते नॉमिनेशन में डाल दिया गया है। उनके साथ अशनूर कौर, बसीर अली, नेहल चुडास्मा और प्रणीत मोरे भी बेघर होने की कतार में हैं।

आगे का सफर दिलचस्प

अब देखना होगा कि कप्तानी की जिम्मेदारी पाकर अभिषेक घर को किस तरह संभालते हैं। साथ ही यह भी सवाल बना हुआ है कि क्या वह नॉमिनेशन से बचकर खेल में अपनी पकड़ और मजबूत बना पाएंगे या दर्शकों का फैसला उन्हें घर से बाहर कर देगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में 8 आरोपी, 74 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में 8 आरोपी, 74 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
श्रेयस अय्यर ने बताया अपना रिलेशनशिप स्टेटस, रोहित की पत्नी रितिका का रिएक्शन हुआ वायरल
श्रेयस अय्यर ने बताया अपना रिलेशनशिप स्टेटस, रोहित की पत्नी रितिका का रिएक्शन हुआ वायरल
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला