न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB 18 का पहला प्रोमो जारी, होस्ट सलमान ने इस अंदाज में बढ़ाई दिल की धड़कनें, शो में हो सकते हैं ये कंटेस्टेंट्स

टीवी की दुनिया के सबसे विवादित रियलिटी शो में एक माना जाने वाला 'बिग बॉस' कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इसमें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 17 Sep 2024 11:10:25

BB 18 का पहला प्रोमो जारी, होस्ट सलमान ने इस अंदाज में बढ़ाई दिल की धड़कनें, शो में हो सकते हैं ये कंटेस्टेंट्स

टीवी की दुनिया के सबसे विवादित रियलिटी शो में एक माना जाने वाला 'बिग बॉस' कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इसमें लोगों को छोटे पर्दे पर एक साथ कई सेलेब्स देखने को मिल जाते हैं। एक घर के अंदर 3-4 महीने तक रहकर सभी कंटेस्टेंट कभी एक-दूसरे से झगड़ते हैं तो कभी उनके बीच अथाह प्यार देखने को मिलता है। शो के दौरान कई जोड़ियां बनीं, जिनमें बाहर आकर भी प्यार बना रहा। कुछ लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे तो कुछ विवाह बंधन में भी बंध गए। अब एक बार फिर इस शो के लिए तैयार हो जाएं।

शो के मेकर्स की ओर से फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया गया है। ‘बिग बॉस’ के 18वें सीजन का पहला प्रोमो जारी कर दिया गया है, जिसने एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। इस बार शो की थीम फ्यूचर और टाइम पर आधारित है। प्रोमो काफी दिलचस्प लग रहा है। पहले कहा जा रहा था कि इस बार शो को सुपरस्टार सलमान खान होस्ट नहीं करेंगे, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। वीडियो से साफ हो गया है कि एक बार फिर सलमान ही शो की जान बनेंगे।

बैकग्राउंड में सलमान की आवाज सुनाई दे रही है, जो कि उन्होंने वॉइस ओवर के लिए दी है। सलमान कहते हैं, “बिग बॉस देखेंगे घरवालों का फ्यूचर, अब होगा टाइम का तांडव।” साथ ही कैप्शन में लिखा है, “अब बिग बॉस लाएंगे टाइम का तांडव और एंटरटेनमेंट की होगी पूरी विश। क्या आप सीजन 18 के लिए तैयार हैं?”

प्रोमो में देखा जा सकता है कि एक घड़ी की सूइयां और नंबर घूम रहे हैं। इसी के बीच ‘बिग बॉस’ की आंख नजर आ रही है, जो देखने में असल लग रही है और इधर-उधर देख रही है। साथ ही पलकें भी झपका रही हैं। घनघोर काले बादलों और कड़कती बिजलियों के बीच घड़ी का सीन दिखाई दे रहा है। इस सीजन में भूत, भविष्य और वर्तमान का तड़का लगाने वाले सलमान कंटेस्टेंट के साथ धमाल मचाने वाले हैं।

‘बिग बॉस 18’ के लिए करण पटेल सहित इन सेलेब्स के नाम आ रहे सामने

अब लोग जानना चाह रहे हैं कि इस बार घर के अंदर कौन-कौनसे कंटेस्टेंट धमाचौकड़ी मचाएंगे तो बता दें कि BB 18 का प्रोमो रिलीज होने के साथ ही इस शो में आने वाले सेलेब्स के नाम भी सामने आ गए हैं। जिन सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं उनमें दलजीत कौर, डॉली चायवाला, करण पटेल, फैजल शेख, आयशा सिंह, सुरभि ज्योति, नुसरत जहां, शोएब इब्राहिम, शीजान खान, निया शर्मा, राज कुंद्रा, समीरा रेड्डी, सुनील कुमार और मदालसा शर्मा के नाम शुमार हैं।

हालांकि इन नामों की अभी तक ऑफिशियल तौर पर घोषणा नहीं हुई है। मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह की पत्नी मदालसा ने हाल ही टीवी शो ‘अनुपमा’ छोड़ दिया है। माना जा रहा है कि उन्होंने ‘बिग बॉस’ में हिस्सा लेने के लिए यह फैसला किया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस निया शर्मा को BB 18 की पहली कंटेस्टेंट के तौर पर कंफर्म कर दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री