न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB19 : अमाल ने शेयर किए माता-पिता से जुड़े दर्द, साधा अनु पर निशाना, घर से बाहर हुईं नतालिया ने दी रिएक्शन

‘बिग बॉस 19’ के लेटेस्ट एपिसोड में सिंगर अमाल मलिक ने अपने ताऊ दिग्गज संगीतकार अनु मलिक से अपने रिश्तों से लेकर पिता एक्टर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 18 Sep 2025 2:13:44

BB19 : अमाल ने शेयर किए माता-पिता से जुड़े दर्द, साधा अनु पर निशाना, घर से बाहर हुईं नतालिया ने दी रिएक्शन

‘बिग बॉस 19’ के लेटेस्ट एपिसोड में सिंगर अमाल मलिक ने अपने ताऊ दिग्गज संगीतकार अनु मलिक से अपने रिश्तों से लेकर पिता एक्टर व फिल्ममेकर डब्बू मलिक के संघर्ष तक कई मुद्दों पर बात की। इस दौरान उन्होंने उनकी मां के साथ हुए बुरे बर्ताव के बारे में खुलकर बताया। अमाल ने साथी कंटेस्टेंट बसीर अली से बातचीत के दौरान कहा कि मेरे परिवार के भीतर के तनाव ने जीवन पर गहरा असर डाला है। मैं मां के पेट में आने से ही ट्रॉमा लेकर जी रहा हूं। मेरे पिता को संगीत की दुनिया में कभी वो पहचान नहीं मिली जिसके वो हकदार थे और इसके पीछे कहीं न कहीं उनके ही अंकल थे।

एक बार मेरे पिता को एक गाने की रिकॉर्डिंग के लिए बुलाया गया। सालों के संघर्ष के बाद जब उन्हें ये मौका मिला तब वो बहुत खुश थे। लेकिन कुछ दिनों बाद जब पापा ने वही गाना एक दुकान में सुना, तब उन्हें पता चला कि वो गाना तो तीन साल पुराना है और उसमें उदित नारायण की आवाज है। मेरे पिता को सिर्फ एक ‘मॉक रिकॉर्डिंग’ के लिए बुलाया गया था ताकि उन्हें लगे कि उन्हें काम मिल रहा है। इस धोखे से वे पूरी तरह टूट गए थे। पिता को इस धोखे से इतना दुख पहुंचा कि वे ‘कॉन्फिडेंस पिल्स’ लेने लगे थे।

अमाल ने अनु मलिक को ‘बुरा इंसान’ बताते हुए कहा कि उनकी पत्नी की वजह से उनका स्वभाव बदल गया। जब मेरी मां प्रेग्नेंट थीं, तब भी परिवार में उनसे बहुत काम करवाया जाता था। मेरी मां को बहुत कुछ सुनाया गया जब मैं होने वाला था। वो जॉइंट फैमिली में रहती थीं, तो उनसे बहुत काम करवाया जाता था। एक दिन इन सब से परेशान होकर मां ने गुस्से में अपना हाथ एक अलमारी पर मार दिया था। आज मैं और मेरा भाई अरमान जिस मुकाम पर हैं, वो सिर्फ मां के संघर्ष की वजह से है। जब मैं 7 साल का था तब एक बार अनु मलिक गाड़ी से कहीं जा रहे थे।

मैंने साथ चलने के लिए बोला, तो मुझे देखकर दरवाजा खोलने के बजाय विंडो के मिरर ऊपर चढ़ा दिए और गाड़ी लेकर निकल गए। उस समय बारिश हो रही थी। उल्लेखनीय है कि अमाल ने बिग बॉस में आने से कुछ समय पहले अपने परिवार को लेकर असंतोष जताया था। यहां तक कि उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर कहा था कि वे परिवार से रिश्ता खत्म कर रहे हैं। अमाल ने बाद में कुछ इंटरव्यू में अनु मलिक पर जमकर निशाना साधा था।

amaal malik,singer amaal malik,armaan malik,anu malik,daboo malik,bigg boss 19,bb 19,natalia magdalena janoszek,Salman Khan

नतालिया जानोसजेक ने कहा, मुझे इसका दुख ज्यादा है कि जिन्हें मैं क्लोज मानती थीं…

हाल ही ‘बिग बॉस 19’ से दो कंटेस्टेंट्स नगमा मिराजकर और नतालिया जानोसजेक का सफर कम वोट मिलने के चलते खत्म हो गया था। वे घर से बाहर आ गई हैं। अब नतालिया ने डेकन क्रोनिकल के साथ बातचीत में दुख जाहिर किया। नतालिया ने कहा कि बेशक मुझे थोड़ा दुख है क्योंकि यह सिर्फ तीन हफ्ते थे, लेकिन दूसरी तरफ मुझे लगता है कि किसी के घर में रहने के लिए तीन हफ्ते का समय काफी होता है, खासकर ऐसे व्यक्ति के लिए जो अच्छी हिंदी नहीं बोल पाता।

मुझे लगता है कि मैंने घर के अंदर बहुत अच्छे रिलेशन बनाए हैं। इसलिए अगर घर के लोगों ने यह फैसला किया होता तो मुझे नॉमिनेट नहीं किया जाता। मुझे इस बात का दुख ज्यादा है कि जिन्हें मैं अपना क्लोज मानती थीं, उनकी वजह से ही मैं शो से बाहर हो गईं। गलत वोटिंग की वजह से मुझे नॉमिनेट कर दिया गया और इससे मुझे कोई फायदा नहीं हुआ। यह अजीब है कि मेरे करीबी दो लड़कों ने ही मुझे घर से बाहर निकाला लेकिन मुझे कोई बुरा नहीं लगा।

मैं सलमान खान की बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे ‘बिग बॉस’ में आने का मौका दिया। गौरतलब है कि घर में पिछले हफ्ते नॉमिनेशन टास्क हुआ था जिसमें नतालिया की जोड़ी मृदुल के साथ बनी थी। दोनों को 19 मिनट तक अपना टास्क पूरा करना था, लेकिन मृदुल ने जल्दी ही बजर दबा दिया और कम टाइम में बजर दबाने के चलते वे नॉमिनेट हो गए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब