न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Bigg Boss 17 के विजेता मुनव्वर फारुकी ने बेटे के साथ मनाया जन्मदिन का जश्न, फैंस हुए खुश, वीडियो हो रहा वायरल

स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने ‘बिग बॉस 17’ का खिताब जीत लिया है। रविवार (28 जनवरी) रात खिताब जीतने के बाद से ही...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 30 Jan 2024 10:55:49

Bigg Boss 17 के विजेता मुनव्वर फारुकी ने बेटे के साथ मनाया जन्मदिन का जश्न, फैंस हुए खुश, वीडियो हो रहा वायरल

स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने ‘बिग बॉस 17’ का खिताब जीत लिया है। रविवार (28 जनवरी) रात खिताब जीतने के बाद से ही हर ओर मुनव्वर का जलवा है। वे सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हर कोई उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में जानने को बेताब है। फैंस उनकी हर एक्टिविटी पर नजर रखे हुए हैं। मुनव्वर सोमवार को अपने होम टाउन डोंगरी पहुंचे, जो पुणे जिले में है।

इस मौके पर मुनव्वर ने रोड शो किया और उनकी एक झलक पाने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर कोई उन्हें अपने मोबाइल में कैद करते दिखा। अब मुनव्वर की लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है। शो से बाहर आने के बाद मुनव्वर ने अपने परिवारवालों और करीबी दोस्तों के साथ जीत का जश्न मनाया। बता दें कि बिग बॉस के फिनाले वाले दिन मुनव्वर का बर्थडे था और इसलिए शो से बाहर आने के बाद उन्होंने सबसे पहले अपने बेटे मिखाइल के साथ केक कट करके सेलिब्रेट किया।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। केक कट करते हुए जितने खुश मुनव्वर दिखे, उससे कहीं ज्यादा एक्साइटेड उनके बेटे दिखे। मुनव्वर भी केक कट करते वक्त मिखाइल का हाथ पकड़े रहे। इसके बाद वे सबसे पहले बेटे को केक खिलाते हैं। मुनव्वर के पीछे टेबल पर ही ट्रॉफी रखी है। वहां कुछ और लोग भी मौजूद हैं, जो तालियां बजाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो देख फैंस काफी खुश हो रहे हैं।

मुनव्वर के साथ रहता है बेटा, एक्स वाइफ की हो चुकी है दूसरी शादी

बिग बॉस 17 के घर के अंदर 32 वर्षीय मुनव्वर ने साथी कंटेस्टेंट मन्नारा चोपड़ा को बताया था कि वे पहले शादीशुदा थे। उन्होंने साल 2017 में एक लड़की से शादी की थी, लेकिन उनका रिश्ता नहीं चला और साल 2020 में वे अलग हो गए। उनका एक 5 साल का बेटा भी है, जो अब उनके साथ रहता है। उनकी एक्स वाइफ की दूसरी शादी हो गई है और अब उनका बेटा हमेशा के लिए उनके पास आ गया है। उल्लेखनीय है कि 105 दिन चले शो के दौरान बेटे को याद कर मुनव्वर कई बार भावुक हो गए।

मन्नारा संग बातचीत में मुनव्वर ने ये खुलासा भी किया कि ‘बिग बॉस’ के बाहर उनकी एक गर्लफ्रेंड है, जिन्हें वह पिछले 2 साल से डेट कर रहे हैं। मुनव्वर जानी-मानी यूट्यूबर नाजिला सितैशी के बारे में बात कर रहे थे। नाजिला फैशन से जुड़े व्लॉग्स बनाती हैं। नाजिला को इंस्टाग्राम अकाउंट पर 8 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। साल 2022 में कंगना रनौत का शो 'लॉक अप सीजन 1' जीतने के बाद मुनव्वर की गर्लफ्रेंड नाजिला ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम