न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : BB 17 फेम तहलका भाई का हाथ जला, वीडियो वायरल, हिना ने अपने शरीर पर निशान दिखा लिखा...

'बिग बॉस 17' फेम सनी आर्य उर्फ तहलका भाई के फैंस के लिए एक चिंता में डालने वाली खबर है। सनी के साथ एक हादसा हो गया। हादसे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 06 Jul 2024 7:11:38

2 News : BB 17 फेम तहलका भाई का हाथ जला, वीडियो वायरल, हिना ने अपने शरीर पर निशान दिखा लिखा...

'बिग बॉस 17' फेम सनी आर्य उर्फ तहलका भाई के फैंस के लिए एक चिंता में डालने वाली खबर है। सनी के साथ एक हादसा हो गया। हादसे के बाद उन्हें तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका एक हाथ जल गया। जैसे ही यह खबर सामने आई सनी के लिए सोशल मीडिया पर दुआओं का दौर शुरू हो गया। प्रशंसक उनके जल्द से जल्द पूरी तरह से ठीक होने की कामना कर रहे हैं। दरअसल सनी अपने घर के बाहर नई गाड़ी खरीदने का जश्न मना रहे थे।

वहां जबरदस्त भीड़ थी। इसी दौरान उनकी पत्नी दीपिका हाथ में गैस के कई बैलून लाती हैं और अचानक उनमें ब्लास्ट हो जाता है। इससे सनी का हाथ झुलस गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस हादसे की जानकारी सनी की पत्नी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर दी थी। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दीपिका और आस-पास खड़े लोगों को कोई चोट नहीं आई।

इस बीच टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में सनी ने हेल्थ अपडेट देते हुए बताया है कि वो अब ठीक हैं, लेकिन पूरी तरह से रिकवर होने में उन्हें कुछ समय लगेगा। उल्लेखनीय है कि सनी एक फेमस यूट्यूबर और कॉमेडियन हैं, जो लोगों के बीच ‘तहलका भाई’ के नाम से मशहूर हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उन्हें असल पहचान 'बिग बॉस 17' से मिली। इस शो में उन्होंने दर्शकों का जबरदस्त तरीके से मनोरंजन कर धूम मचा दी थी।

ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज पर जानलेवा बीमारी का डटकर सामना कर रहीं हिना खान

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। हिना ने करीब 10 दिन पहले सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस को पहली बार अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद से वह लगातार अपडेट दे रही हैं और संदेश दे रही हैं कि कोई भी कैंसर पीड़ित हिम्मत हारने के बाद इस बीमारी का हिम्मत से डटकर मुकाबला करे। अब हिना ने अपने स्कार्स की तस्वीरें शेयर की हैं। ये वायरल हो रही हैं और फैंस को इमोशनल कर रही हैं। हिना ने जो फोटो साझा की है, इसमें उन्होंने पिंक कलर का टॉप पहना हुआ है। ये सेल्फी है।

हिना ने कैप्शन में लिखा कि आप तस्वीर में क्या देख रहे हैं? मेरे शरीर पर निशान या फिर मेरी आंखों में उम्मीद? निशान मेरे हैं, मैं इन्हें प्यार से अपनाती हूं क्योंकि यह मेरी प्रोग्रेस के पहले साइन हैं, जो मैं डिजर्व करती हूं। मेरी आंखों में उम्मीद मेरी आत्मा का रिफ्लेक्शन है। मैं अपनी टनल के आखिरी पर मौजूद लाइट को देख सकती हूं।

मैं अपनी हीलिंग मेनिफेस्ट कर रही हूं और आपकी के लिए दुआ कर रही हूं। भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा, एक्ट्रेस आरती सिंह, एक्ट्रेस दलजीत कौर, अर्जुन बिजलानी और मसाबा गुप्ता सहित कई सितारों और फैंस ने पोस्ट पर रिएक्ट कर हिना की तारीफ करते हुए उनके लिए ठीक होने की दुआ की है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका