न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बिग बॉस 17 की इस कंटेस्टेंट की तबीयत बिगड़ी, विवाह बंधन में बंधे पुलकित-कृति ने शेयर की Photos

आयशा खान ने ‘बिग बॉस 17’ में वाइल्ड कार्ड धारी के रूप में हिस्सा लिया था। शो के विजेता स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 16 Mar 2024 2:05:24

2 News : बिग बॉस 17 की इस कंटेस्टेंट की तबीयत बिगड़ी, विवाह बंधन में बंधे पुलकित-कृति ने शेयर की Photos

आयशा खान ने ‘बिग बॉस 17’ में वाइल्ड कार्ड धारी के रूप में हिस्सा लिया था। शो के विजेता स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा ने इस दौरान खूब सुर्खियां बटोरीं। आयशा जहां एक तरफ मुनव्वर की पर्सनल लाइफ के राज खोलती दिखीं वहीं दूसरी तरफ अपनी बीमारी को लेकर भी खबरों में रहीं। अब एक बार फिर से आयशा की सेहत को लेकर खबर सामने आ रही है। उनकी तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आयशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है। इसके साथ ही आयशा ने फैंस को बीमारी के बारे में बताया। फोटो में आयशा का चेहरा नहीं दिख रहा है। आयशा एक बेड पर लेटी हुई हैं और हाथ में ड्रिप लगी है। आयशा ने कैप्शन में लिखा, “हम यहां फिर आ गए।” अभी इस बात का पता नहीं चला कि आयशा को क्या दिक्कत हुई, जिससे उन्हें हास्पिटल में एडमिट होना पड़ा। गौरतलब है कि आयशा एक मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं।

वह छोटी सी उम्र से ही एक्टिंग में हाथ आजमाने लगीं। ‘बिग बॉस 17’ से बाहर आने के बाद आयशा को कई बड़े प्रोजेक्ट्स ऑफर हुए। वह कई म्यूजिक वीडियो में दिखीं। वह साउथ की एक बड़ी फिल्म में भी नजर आईं। वह जल्द ही साउथ इंडियन एक्टर दुलकर सलमान खान के साथ फिल्म 'लकी भास्कर' में दिखेंगी।

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट कई सालों से थे रिलेशनशिप में

लंबे समय से रिलेशनशिप में रह रहे एक्ट्रेस कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट विवाह बंधन में बंध गए हैं। उनकी शुक्रवार (15 मार्च) को शादी हो गई। गुड़गांव (हरियाणा) में हुई शादी में करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य मौजूद थे। न्यूली मैरिड कपल ने आज शनिवार को शादी की पहली तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

फोटो में दोनों बहुत ही खूबसूरत लुक में दिख रहे हैं। इन लेटेस्ट तस्वीरों से नजरें नहीं हटेंगी। कपल ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, “गहरे नीले आकाश से सुबह की ओस तक...शुरू से अंत तक, हर अब और हर तब में, मेरे धड़क मैं भी बस तुम ही हो और हमेशा रहोगे।” दोनों को शाही अंदाज में फूलों की बौछार के बीच एंट्री करते देखा जा सकता है।

वरमाला के बाद एक-दूसरे का हाथ थामकर मुस्कुराने से लेकर कृति के पुलकित के माथे पर चूमना, मंगलसूत्र पहनाने की रस्म और दूल्हा-दुल्हन पर फूलों की बारिश तक, शादी की तस्वीरों में न्यूली मैरिड कपल के सभी खूबसूरत मोमेंट कैद हैं। कृति और पुलकित ने शादी में यूनिक लुक अपनाया। कृति पिंक में शहजादी लग रही थीं, जबकि पुलकित ने ऑफ-व्हाइट या फिर बेज कलर को छोड़ ग्रीन शेरवानी में कहर बरपाया। कृति ने डायमंड ज्वेलरी से अपने लुक में चार-चांद लगाए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम