न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिग बॉस का 17वां सीजन शुरू, मिलेंगे अजब-गजब टास्क, होगा भरपूर ड्रामा, घर में धमाचौकड़ी मचाएंगे ये 17 कंटेस्टेंट

टीवी की दुनिया के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो में से एक बिग बॉस का 17वां सीजन कलर्स टीवी पर रविवार (15 अक्टूबर) रात से शुरू हो गया। यह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 16 Oct 2023 3:01:11

बिग बॉस का 17वां सीजन शुरू, मिलेंगे अजब-गजब टास्क, होगा भरपूर ड्रामा, घर में धमाचौकड़ी मचाएंगे ये 17 कंटेस्टेंट

टीवी की दुनिया के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो में से एक बिग बॉस का 17वां सीजन कलर्स टीवी पर रविवार (15 अक्टूबर) रात से शुरू हो गया। यह शो करीब 3-4 महीने चलता है। इसे एक बार फिर से सुपरस्टार सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इस बार भी घर में कई रोचक घटनाएं होंगी, जिनसे दर्शकों का खूब मनोरंजन होगा। अलग-अलग बैकग्राउंड से आने वाले कंटेस्टेंट के बीच की कैमेस्ट्री ही इस शो का मुख्य आकर्षण है।

कभी किसी को किसी से प्यार हो जाता है, तो कभी छोटी-छोटी बात पर वे आपस में बुरी तरह से भिड़ जाते हैं। बिग बॉस उन्हें काफी मुश्किल टास्क देता है, जिससे पार पाना आसान नहीं होता। खैर अब हम बात करते हैं BB-17 में धमाचौकड़ी मचाने जा रहे कंटेस्टेंट की। इन्हें लेकर कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब तस्वीर बिल्कुल साफ हो गई है। कुल 17 कंटेस्टेंट खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगे।

रविवार को घर में सबसे पहले मन्नारा चोपड़ा ने एंट्री ली। वह प्रियंका चोपड़ा की कजिन हैं। दूसरे कंटेस्टेंट हैं ‘लॉक अप सीजन 1’ के विजेता स्टैंड अप कॉमेडियन मुन्नवर फारुकी। अगला नंबर है ‘गुम हैं किसी के प्यार में’ नजर आए कपल नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा का। पांचवे कंटेस्टेंट हैं इंग्लैंड की फेमस टीवी पर्सनलिटी नावेद सोल। सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अनुराग डोभाल छठे कंटेस्टेंट के रूप में नजर आए।

bigg boss,bigg boss 17,bb-17,Salman Khan,mannara chopra,munawar faruqui,aishwarya sharma,neil bhatt,anurag dobhal,ankita lokhande,vicky jain,jigna vora,firoza khan,rinku dhawan,arun srikanth mashettey,navid sole,sana raees khan,soniya bansal,sunny arya,isha malviya,abhishek kumar

पहले ही दिन आपस में भिड़ गए अभिषेक कुमार व ईशा मालवीय

अगला नंबर था मशहूर टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन का। फिर एंट्री हुई क्रिमिनल लॉयर सना रईस खान व एक्स क्राइम रिपोर्टर जिग्ना वोरा की। इसके बाद सोनिया बंसल, असम की फिरोजा खान उर्फी खानजादी, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर सनी आर्या उर्फ तहलका भाई आए। फिर आईं टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रिंकू धवन। रिंकू को उनकी मां खुद शो पर छोड़ने आई थीं। अगले कंटेस्टेंट के रूप में यूट्यूबर व गेमर अरुण महाशेट्टी नजर आए।

अंत में अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय ने घर में प्रवेश किया। फैंस इन दोनों को ‘उडारियां’ शो से जानते हैं। दोनों शो की प्रीमियर नाइट पर ही एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगाते नजर आए। वे रिलेशनशिप में थे लेकिन अभिषेक के पजेसिव नेचर की वजह से अचानक अलग हो गए। ईशा ने अभिषेक पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनके साथ फिजिकल वॉयलेंस भी किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका