न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Bigg Boss 17 : खत्म होने जा रहा है इस मजबूत कंटेस्टेंट का सफर, फाइनल के लिए बचेंगे ये 5 दावेदार

कलर्स टीवी पर तीन महीने से भी ज्यादा समय से धूम मचा रहा ‘बिग बॉस’ का 17वां सीजन धीरे-धीरे खत्म होने की ओर बढ़ रहा है। अब एक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 23 Jan 2024 11:41:13

Bigg Boss 17 : खत्म होने जा रहा है इस मजबूत कंटेस्टेंट का सफर, फाइनल के लिए बचेंगे ये 5 दावेदार

कलर्स टीवी पर तीन महीने से भी ज्यादा समय से धूम मचा रहा ‘बिग बॉस’ का 17वां सीजन धीरे-धीरे खत्म होने की ओर बढ़ रहा है। अब एक के बाद एक कंटेस्टेंट को घर से बेघर किया जा रहा है। शो में पिछले सप्ताह डबल इविक्शन देखा गया था। लाइव ऑडियंस के वोट के आधार पर पहले आयशा खान को बाहर कर दिया गया और फिर ‘वीकेंड का वार’ में होस्ट सुपरस्टार सलमान खान ने कम वोट मिलने के कारण ईशा मालवीय का घर से बोरिया बिस्तर गोल कर दिया था।

अब एक और कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो गया है। मिडनाइट इविक्शन के साथ दर्शकों को फाइनल के टॉप 5 धुरंधर मिल गए हैं और इनमें से कोई एक विजेता बनेगा। घरवालों को आधी रात में तगड़ा झटका लगेगा। जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन का सफर खत्म हो गया है।

विक्की को अरुण ने मात दी, जो फैंस के लिए काफी हैरान करने वाला है। शो में अब अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार, अरुण और मन्नारा चोपड़ा के बीच ट्रॉफी के लिए प्रतिस्पर्धा होगी। विक्की शुरुआत से ही अरुण से ज्यादा एक्टिव थे। अरुण को लेकर बोला जाता है कि उन्होंने पूरा सीजन सोते हुए निकाल दिया।

bigg boss 17,bb-17,vicky jain,ankita lokhande,vicky ankita,vicky eliminate,bigg boss final,manu punjabi,kishwer merchant,rajeev adatia

‘बिग बॉस’ के एक्स कंटेस्टेंट मनु पंजाबी ने उठाया यह सवाल

हाल ही ‘बिग बॉस 17’ में मीडिया ट्रायल हुआ, जहां घरवालों से उनके अब तक के व्यवहार को देखते हुए कुछ सवाल किए गए। शो में हुई प्रेस मीट के बाद ‘बिग बॉस’ के एक्स कंटेस्टेंट्स ने अपनी राय व्यक्त की है। ‘बिग बॉस 9’ के कंटेस्टेंट रहे मनु पंजाबी ने मेकर्स की स्ट्रैटजी पर सवाल उठाए।

उन्होंने ट्वीट किया, 'क्या शानदार नरेटिव सेट करने की कोशिश की गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस #MannaraChopra' के लिए, लड़कियों को कैरेक्टरलेस बोलने वाली, उनको बॉडी शेम करने वाली। प्रेस कॉन्फ्रेंस #AbhishekKumar और #MunawarFaruqui के लिए। लड़कियों को पीटने वाला लड़की के साथ चीट करने को मर्दानगी कहते हैं क्या? मुनव्वर को सपोर्ट करके सारी औरतों को हर्ट कर रहे हो, वो कोई विक्टिम है क्या। दूसरे ट्वीट में उन्होंने अंकिता लोखंडे का नाम लिए बिना कहा कि ये प्रेस कॉन्फ्रेंस कम और किसी की इमेज वाइटवॉश करने की कोशिश ज्यादा लग रही थी।

पूर्व कंटेस्टेंट राजीव अदातिया ने भी अंकिता को सपोर्ट करने पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, “जब अभिषेक और मुनव्वर की बात आती है, तो मीडिया धोखाधड़ी और एग्रेसिव बिहेवियर के बारे में बात करना क्यों बंद नहीं करता है! यह बहुत गलत है! गेम के बारे में बात करें!! इसका बिग बॉस से क्या लेना-देना है, कृपया कोई मुझे समझा सकता है! आज के एपिसोड में कोई भी खेल के बारे में बात क्यों नहीं कर रहा है??' 'बिग बॉस 9' की कंटेस्टेंट रहीं किश्वर मर्चेंट ने ट्वीट किया कि आज के बाद समझ ही गए होंगे कौन जीतने वाला है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम