न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : एमसी स्टैन ने भगवान से मांगी मौत की दुआ, घबरा रहे फैंस, इस एक्ट्रेस का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक

रैपर एमसी स्टैन ने पिछले साल टीवी की दुनिया के सबसे विवादित रियलिटी शो में से एक ‘बिग बॉस’ के 16वें सीजन का खिताब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 24 May 2024 2:22:14

2 News : एमसी स्टैन ने भगवान से मांगी मौत की दुआ, घबरा रहे फैंस, इस एक्ट्रेस का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक

रैपर एमसी स्टैन ने पिछले साल टीवी की दुनिया के सबसे विवादित रियलिटी शो में से एक ‘बिग बॉस’ के 16वें सीजन का खिताब अपने नाम किया था। वे तब से ही लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच स्टैन की एक शॉकिंग पोस्ट सामने आई है। उनकी क्रिप्टिक पोस्ट सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल हो रही है बल्कि फैंस के दिल की धड़कनें भी बढ़ गई हैं। सभी लोग चिंता में पड़ गए हैं। उन्हें स्टैन की फिक्र सता रही है।

दरअसल स्टैन ने भगवान से मौत की दुआ मांगी है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है, “या अल्लाह बस मौत दे।” इसके साथ ही उन्होंने दुआ में हाथ उठाने की इमोजी भी शेयर की है। स्टैन को क्या हुआ है, अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। स्टैन पिछले कई दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं। स्टैन की क्रिप्टिक पोस्ट का सिलसिला काफी समय से चल रहा है। स्टैन ने 8 अप्रैल को फैंस को एक बड़ा झटका दिया था। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था, “मैं रैप छोड़ने वाला हूं।”

हालांकि ऐसा नहीं हुआ और उनके गाने आ रहे हैं। हाल ही में स्टैन ने ‘बूबा’ से ब्रेकअप की भी अनाउंसमेंट की थी। कुछ देर बाद ही स्टैन ने पोस्ट डिलीट कर दी थी। स्टैन की लोकप्रियता काफी ज्यादा है। इनके सोशल मीडिया पर 10.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। स्टैन की पॉपुलैरिटी में और ज्यादा इजाफा तब हुआ जब वो 'बिग बॉस' में आए थे। शो में उनके गेम को हर किसी ने पसंद किया।

रुबीना दिलैक ने इंस्टाग्राम पर दी ट्विटर के हैक होने की जानकारी, की यह अपील

बिग बॉस की पूर्व विजेता टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक हमेशा खबरों में रहती हैं। वह अपनी एक्टिंग के साथ बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में रुबीना परेशानी में घिर गई हैं। रुबीना का एक्स (ट्विटर) अकाउंट किसी ने हैक कर लिया है और प्रोफाइल फोटो के साथ यूजरनेम भी बदल दिया। रुबीना ने फैंस को इस बात की जानकारी खुद अपने दूसरे सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी है।

रुबीना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि किसी ने उनका ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया है। इसके साथ ही रुबीना ने अपने चाहने वालों से अकाउंट को रिपोर्ट करने और उस पर किसी भी तरह का लाइक या कमेंट करने से मना किया। रुबीना ने लिखा, “मेरा एक्स (ट्विटर अकाउंट) हैक किया जा चुका है। कोई भी इस अकाउंट से ना जुड़े और इसे 'हैक्ड' के तौर पर रिपोर्ट करें।”

रुबीना के पति एक्टर अभिनव शुक्ला ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “यह आपको इंफॉर्म करने के लिए है कि रुबीना का X अकाउंट हैक हो गया है। प्लीज हैकर को रिप्लाई ना करें, एंगेज और रिएक्ट ना करें।” गौरतलब है कि रुबीना इन दिनों फैमिली संग वेकेशन पर हैं, जिसकी तस्वीरें और वीडियो वह फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिस पर फैंस प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष