टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के हर सीजन में कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई-झगड़े तो हम देखते ही है साथ में रोमांस भी भरपूर देखने को मिलता है। सीजन 15 का अभी दूसरा हफ्ता ही चल रहा है लेकिन कंटेस्टेंट माइशा अय्यर और ईशान सहगल के बीच नजदीकियां कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। दोनों के बीच शुरू हुई दोस्ती अब प्यार में बदल गई है। यही नहीं एक दूसरे के साथ इंटीमेट होने से लेकर कैमरे पर किस करने में बिल्कुल भी नहीं झिझकते हैं।
दरअसल, ‘बिग बॉस 15’ का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें माइशा सोफे पर लेटी होती हैं और ईशान से पूछती हैं, ‘कुछ भूल तो नहीं रहे?’ ईशान कहते हैं, ‘नहीं बेबी।‘ इसके बाद ईशान, माइशा को किस करते हैं। किसी की परवाह ना करते हुए दोनों कभी गार्डन एरिया में तो कभी बाथरूम एरिया में एक दूसरे को किस करते दिखते हैं।














