न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

BB-15 : जय ने दीं गालियां तो रो पड़े प्रतीक, काम्या ने अरमान के लिए कहा, अफसाना से हो गई ये चूक!

कलर्स टीवी पर प्रसारित हो रहा बिग बॉस का 15वां सीजन दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। इसे शुरू हुए अभी दो हफ्ते भी पूरे नहीं हुए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 13 Oct 2021 5:26:54

BB-15 : जय ने दीं गालियां तो रो पड़े प्रतीक, काम्या ने अरमान के लिए कहा, अफसाना से हो गई ये चूक!

कलर्स टीवी पर प्रसारित हो रहा बिग बॉस का 15वां सीजन दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। इसे शुरू हुए अभी दो हफ्ते भी पूरे नहीं हुए लेकिन घर के अंदर नित नए बखेड़े खड़े होते रहते हैं। हाल ही एक एपिसोड में दो कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल और जय भानुशाली में तीखी बहस हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि जय ने प्रतीक के परिवार को गाली तक दे डाली। यह घटना जंगल में खुंखार दंगल नामक एक टास्क के दौरान हुई। जंगलवासियों ने घरवासी निशांत भट्ट पर हमला किया, जिससे उनके पैर और उंगली के नाखून में चोट लग गई।

जय और करण कुंद्रा, निशांत को रोकने की कोशिश कर रहे थे। निशांत की मदद के लिए शमिता शेट्टी ने बीच-बचाव किया। तब शमिता को खींच लिया गया और प्रतीक ने कहा कि उन्होंने शमिता को एक निश्चित तरीके से पकड़ लिया जिससे उन्हें चोट लग गई। इससे प्रतीक और जय में झगड़ा हो गया। गालियां सुनने के बाद प्रतीक इमोशनल हो गए और खुद को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया और गुस्से में फूट-फूट कर रोने लगे।


bigg boss-15,jay bhanushali,pratik sehajpal,kamya punjabi,afsana khan,entertainment news in hindi

काम्या ने किया जय का बचाव तो यूजर ने लिखा...

बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट काम्या पंजाबी ने पिछले दिनों जय और प्रतीक की लड़ाई में जय का साथ दिया था। इससे प्रतीक के फैंस नाराज हो गए। एक यूजर ने काम्या को याद दिलाया कि बिग बॉस-7 में कैसे अरमान कोहली ने उन्हें तलाकशुदा कहा था। उन्हें प्रतीक के बारे में सोचना चाहिए जिन्हें सिंगल मदर ने पाल पोसकर बड़ा किया है। अरमान के तलाकशुदा बोलने पर आपने पूरा घर सिर पर चढ़ा लिया था। तब मैं अरमान के खिलाफ था, लेकिन आप भी समझने की कोशिश करें कि मां की गाली देना वो भी ऐसे इंसान को जिसे एक सिंगल मां ने बड़ा किया हो।

क्रिकेट को बिग बॉस से कंपेयर क्यों? इस पर काम्या ने कहा कि अरमान ने उन्हें ना सिर्फ तलाकशुदा कहा था बल्कि शो में कई सारी भद्दी गालियां भी दी थीं। मैं उस पर हंसती थी और अकेले में रोती थी। मैंने कोई एग्रेशन नहीं दिखाया ना घर की कोई प्रॉपर्टी तोड़ी। वरना दोनों में फर्क क्या रह जाता। और गाली तो गाली है ना क्रिकेट हो या बिग बॉस। काम्या ने दूसरे ट्वीट में लिखा कि प्रतीक को वीकेंड का वार में सलमान खान ने भी तो गाली दी थी तब ट्रिगर जिगर से बाहर नहीं निकला? मैं गाली को जस्टिफाई नहीं कर रही, मैं कह रही हूं कि एग्रेसिव होना और हिंसा करना समाधान नहीं है।


bigg boss-15,jay bhanushali,pratik sehajpal,kamya punjabi,afsana khan,entertainment news in hindi

अफसाना पानी समझकर पी गईं तेल, शमिता ने किया कंफर्म

बिग बॉस ने मंगलवार के एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को एक डाकू वाला टास्क दिया। इस दौरान शमिता शेट्टी और तेजस्वी के चोट लगी वहीं अफसाना भागती हुई गिर गईं। टास्क के लिए करण कुंद्रा और जय, निशांत को ब्लॉक करने के लिए घर के अंदर जाते हैं। वे निशांत को चादर से ढक रहे होते हैं। निशांत को बचाने के लिए शमिता पूरी कोशिश कर रही होती हैं। इस दौरान जंगलवासी अफसाना से कहते हैं कि शमिता को रोकने के लिए घर के अंदर आए।

अफसाना घर के अंदर आती है और जब उन्हें प्यास लगती है तो वे किचन में जाकर एक गिलास देखती हैं और उसे पी लेती हैं। अफसाना को लगता है कि वह पानी था। वो पीने के बाद अफसाना, करण से पूछती हैं कि पानी का टेस्ट अजीब क्यों लग रहा है इस पर करण कहते हैं कि वो तेल था। वे शमिता से जाकर भी कंफर्म करती हैं, जिसके बाद उन्हें पता चलता है कि उन्होंने तेल पी लिया। शमिता कहती हैं कि अब वह ढेर सारा पानी पी ले।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका