न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इन्हें खोकर काफी दुखी हैं निक्की, ऐसे जताई भावनाएं, इस एक्ट्रेस की मां लगाती थीं झाड़ू-पोछा...

साउथ इंडियन एक्ट्रेस निक्की तंबोली ने ‘बिग बॉस 14’ से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। फिलहाल निक्की काफी दुखी हैं। इसका कारण है...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 19 Apr 2024 6:51:31

2 News : इन्हें खोकर काफी दुखी हैं निक्की, ऐसे जताई भावनाएं, इस एक्ट्रेस की मां लगाती थीं झाड़ू-पोछा...

साउथ इंडियन एक्ट्रेस निक्की तंबोली ने ‘बिग बॉस 14’ से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। फिलहाल निक्की काफी दुखी हैं। इसका कारण है निक्की ने अपने भाई के बाद अब एक और करीबी को हमेशा के लिए खो दिया है। निक्की का रो-रोकर बुरा हाल है। निक्की ने गुरुवार (18 अप्रैल) को इंस्टाग्राम पर कई वीडियो और फोटो शेयर कर करीबी को भावभिनी श्रद्धांजलि दी। दरअसल निक्की की बेस्ट फ्रेंड शिखा का निधन हो गया है। निक्की ने शिखा की याद में लिखा, “क्यों भगवान क्यों ?????? नहीं, नहीं, नहीं…।

तुम मुझे छोड़कर इस तरह नहीं जा सकती। अब मैं चौबीसों घंटे किससे बात करूं। कौन संभालेगा मुझे, तुम्हें पता है मैं कभी भी खुलकर अपनी समस्याएं और दुख किसी को नहीं बताती। वो सिर्फ तुम और तुम ही थी मेरा प्यार, जिससे मैंने अपने सारे राज साझा किए। जिनके बारे में मेरे बाकी दोस्तों को कभी पता नहीं चला कि हमारे बीच क्या कनेक्शन था। अब दिल की बात किससे कहूं। हमारी दोस्ती का मूल्य माप से परे है।

मैं तुम्हें एक और क्षण, एक और स्मृति के लिए वापस पाने के लिए कुछ भी भुगतान कर सकती हूं। इतनी जल्दी अलविदा कहना गलत लगता है। इसलिए इसके बजाय, मैं सिर्फ 'आई लव यू' कहूंगी और जानूंगी कि आप हमेशा मेरे साथ हैं। उस व्यक्ति के लिए जिसने मुझे उस व्यक्ति के रूप में आकार देने में मदद की जो मैं आज हूं। परिवर्तन और विकास के समय में मेरे लिए आवश्यक मित्र और विश्वासपात्र बनने के लिए धन्यवाद। आपका निधन बहुत जल्दी हो गया। मुझे आशा है कि आप शांति में हैं।

जब दोस्ती मौत के जरिए हमारा साथ छोड़ देती है, तो हम जिंदगी में ठगा हुआ महसूस करते हैं। जीवन निष्पक्षता से नहीं चलता, इसलिए मैं हम दोनों के लिए खेल जीतने की कसम खाती हूं। जीवन में बनी दोस्ती मृत्यु में टूट जाती है। हमने जो प्यार बांटा वह अटूट है। आपके बिना यह दुनिया पहले जैसी नहीं है, लेकिन हमने साथ में जो समय बिताया उसके लिए मैं आभारी हूं। प्लीज वापस आ जाओ शिखा ये सही नहीं है।

पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा ने अपने संघर्ष के दिनों को किया याद

मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा ने साल 1998 में दिग्गज दिवंगत एक्टर व फिल्ममेकर देव आनंद की फिल्म 'मैं सोलह बरस की' से अभिनय की शुरुआत की। बाद में नीरू ने 'अस्तित्व.. एक प्रेम कहानी', 'जीत' और 'गन्स एंड रोजेज' जैसे टीवी शो से लोगों के दिलों में जगह बनाई। नीरू 'साडी लव स्टोरी', 'जट्ट एंड जूलियट 2' और 'नॉटी जाट्स' सहित कई पंजाबी फिल्मों में भी काम किया, जहां उनका दबदबा है।

नीरू ने हाल ही एक इंटरव्यू में अपने स्ट्रगल के बारे में खुलकर बात की। नीरू ने बताया कि मेरी मां झाडू-पोछा लगाती थीं। उस दौरान वह प्रेग्नेंट थीं। मेरी मम्मी होटल में साफ-सफाई का काम करती थीं और उस टाइम में वह प्रेग्नेंट थीं। मैं जबसे पैदा हुई तभी से मैंने माता-पिता को बहुत मेहनत करते हुए देखा है। मेरे पापा ने जामुन तोड़ने, पेट्रोल पंप पर गैस भरने, टैक्सी चलाने का काम किया। मेरी मम्मी ने इसके बाद नर्सिंग होम में काम किया।

मेरे पिता मुझे डॉक्टर बनाना चाहते थे। मैंने 9 साल की उम्र में अखबार बांटे। इसके बाद स्टूडियो में फोटोग्राफर की जॉब की। कपड़े बेचकर पैसे कमाए। उसके बाद कैशियर की जॉब की। नीरू ने कास्टिंग काउच के बारे में बोलते हुए कहा कि किसी को भी ये पता चलता था कि मैं कनाडा से आई हूं तो लोगों को लगता था कि ये तो मतलब सो जाएगी। एक टाइम ऐसा था जब ये सब देखकर मैं वापस जाना चाहती थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका