न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिग बॉस का हिस्सा बनने के लिए मैंने…, अमाल मलिक ने तान्या मित्तल से साझा की अपनी जिंदगी की बड़ी कुर्बानी

‘बिग बॉस 19’ में म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक ने अपनी जिंदगी की बड़ी कुर्बानी साझा की। उन्होंने बताया कि शो का हिस्सा बनने के लिए उन्होंने कितनी फिल्में और म्यूजिक शोज़ छोड़ दिए और अपने निजी संघर्षों को कैसे संभाला।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 19 Sep 2025 12:01:38

बिग बॉस का हिस्सा बनने के लिए मैंने…, अमाल मलिक ने तान्या मित्तल से साझा की अपनी जिंदगी की बड़ी कुर्बानी

‘बिग बॉस 19’ के घर में इस हफ्ते म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक ने अपनी जिंदगी का एक ऐसा पहलू साझा किया, जिसने घर के कंटेस्टेंट्स और दर्शकों दोनों को हैरान कर दिया। इस बार उन्होंने तान्या मित्तल से खुलकर बातचीत की और बताया कि सलमान खान के इस रिएलिटी शो का हिस्सा बनने के लिए उन्हें कितनी बड़ी कुर्बानियाँ देनी पड़ीं।

अमाल ने तान्या से कहा, “मैंने बिग बॉस के लिए तीन फिल्में और पूरे पच्चीस म्यूजिक शोज़ छोड़ दिए। मेरे मां-बाप ने जब ये सुना तो उन्होंने मुझसे पूछा कि तुम ऐसा क्यों कर रहे हो? उन्होंने कहा कि तुम अभी डिप्रेशन के दौर से गुजर रहे हो, वहां जाकर कैसे सब मैनेज करोगे? लेकिन मैंने खुद को इस चुनौती के लिए तैयार पाया।” उनका मानना है कि फिलहाल वे अपने करियर के सबसे अनिश्चित और मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इसी वजह से उन्होंने यह अनुभव लेने का निर्णय लिया कि दबाव और चुनौतियों के बीच खुद को कितनी मजबूती से खड़ा रख सकते हैं।

यह पहली बार नहीं है जब अमाल ने घरवालों के सामने अपने निजी संघर्ष साझा किए हों। इससे पहले उन्होंने बसीर अली के साथ बातचीत में बताया कि कैसे उनके अंकल अनु मलिक ने उनके पिता के साथ धोखा किया। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उनकी मां के प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा और उनका व्यवहार सही नहीं था।

अमाल की ये बातें न केवल तान्या के लिए बल्कि दर्शकों के लिए भी बहुत इमोशनल थीं। सोशल मीडिया पर फैंस कह रहे हैं कि अमाल सिर्फ एक स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी नहीं हैं, बल्कि अपने करियर और सच्चाई के लिए बड़े फैसले लेने वाले इंसान भी हैं। जहां पहले दर्शक गौरव खन्ना को विजेता के रूप में देख रहे थे, वहीं अब उनके विज़न में अमाल मलिक का नाम भी शामिल हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?